4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयमाइक बंद करने के आरोप पर बोले उपराष्ट्रपति-ये सब इमरजेंसी में होता...

माइक बंद करने के आरोप पर बोले उपराष्ट्रपति-ये सब इमरजेंसी में होता था…

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने ब्रिटिश सांसदों से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे यहां सांसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद से ही तमाम लोग इस पर पलटवार कर रहे हैं। इसी बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राहुल गांधी पर बिना नाम लिए पलटवार किया, तो तमाम लोग पद की मर्यादा का जिक्र करने लगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत ऊपर जा रहा है तो कुछ लोगों ने ठान ली है कि भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करना है। कोई बाहर जाकर कहता है कि संसद में माइक बंद कर दिया जाता है, ये कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। हां, देश में संकट आया था आपातकाल में, माइक भी बंद हुआ था और लोगों को जेल में भी डाला गया था। यदि आप चाहते हैं कि आपका सांसद अच्छा व्यवहार करे तो आपकी जिम्मेदारी है, आप उसे प्रोत्साहित ना करें बल्कि कुंठित करें।

सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस पर तरह-तरह की टिपण्णी कर रहे हैं। अमित कोहली नाम के यूजर ने लिखा कि किसी पार्टी के उपराष्ट्रपति नहीं हैं महोदय आप, देश के हैं। राजनीति से प्रेरित होकर बयान आपको शोभा नहीं देते, अपने पद की गरिमा का कुछ तो खयाल कीजिए। एक यूजर ने लिखा कि संवैधानिक पद से राजनीतिक बयान दिया गया है। एक यूजर ने लिखा कि भारत के माननीय उपराष्ट्रपति हैं और राहुल गांधी के बारे में बोल रहे हैं, दुनिया के सबसे असफल नेता जो लंदन में भारत के बारे में गलत अफवाह उड़ाते हैं।

@BarghavaV यूजर ने लिखा कि भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में, क्या उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार नहीं है? तुरंत आप उन्हें संघी और बीजेपी की कठपुतली कहने लग जाते हैं? @Deka1Kamal यूजर ने लिखा कि उपराष्ट्रपति ने वही बोला है जो देश के लोगों की भावना है। प्रदीप गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा कि अरे अंकल जी, ये काम आपका नहीं है, इसके लिए संबित पात्रा , गौरव भाटिया , प्रेम शुक्ला जैसे लोगों को रखा हुआ है बीजेपी ने।

बता दें कि उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ये भी कहा, मैं राजनीति में पक्षपातपूर्ण रुख में शामिल नहीं हूं, ना ही मैं कोई हितधारक हूं। लेकिन मैं संवैधानिक कर्तव्य में विश्वास करता हूं। अगर मैं मौन हो गया तो इस देश के लोकतंत्र पर विश्वास करने वाले अधिकांश लोग हमेशा के लिए खामोश हो जाएंगे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...