7.2 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीति'जालंधर में जीत ऐतिहासिक, 2024 में जीतेंगे पंजाब की सभी सीटें', केजरीवाल...

‘जालंधर में जीत ऐतिहासिक, 2024 में जीतेंगे पंजाब की सभी सीटें’, केजरीवाल की हुंकार

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में चार सीटें जीतकर संसदीय सफर की शानदार शुरुआत की थी. आम आदमी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में महज एक सीट पर सिमट गई और भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में वह सीट भी फिसल गई. लोकसभा में आम आदमी पार्टी शून्य पर पहुंच गई थी. अब जालंधर उपचुनाव ने पार्टी में नई जान फूंक दी है.

जालंधर उपचुनाव के वोट गिने जा रहे थे, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू लगातार मजबूत बढ़त बनाए हुए थे और इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए थे. भगवंत मान ने दिल्ली पहुंचकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम हाउस पहुंचे मान को गले लगाकर जालंधर में जीत की बधाई दी और इसके बाद दोनों नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में पार्टी के प्रदर्शन की चर्चा की और लोकसभा में शून्य पर पहुंचने का भी जिक्र किया. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जालंधर में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि ये सीट कांग्रेस का गढ़ रही है और यहां 50 साल से कांग्रेस जीत रही थी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता था कि ये उनकी सीट है तो लोग उन्हें ही वोट देंगे. कांग्रेस का कोई बड़ा नेता वहां वोट मांगने ही नहीं आया. केजरीवाल ने कहा कि अब ऐसा नहीं है. हम 2024 में भी 13 की 13 लोकसभा सीटें जीतेंगे. उन्होंने कहा कि पहले साल गवर्नेंस किसी भी सरकार के लिए बहुत कठिन होता है.

हम करते हैं काम की राजनीति
केजरीवाल ने कहा कि हमें पिछली सरकार से कई बड़ी खामियां विरासत में मिली थीं. उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि भगवंत मान ने कमाल का काम किया है. केजरीवाल ने कहा कि हम काम की राजनीति करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जब आम आदमी पार्टी की लहर चल रही थी, तब भी हम जालंधर की नौ में से चार सीटें ही जीत सके थे.

पंजाब ने परिवारवाद की राजनीति को दी शिकस्त
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय हमने जालंधर की नौ में से सात विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की. उन्होंने कहा कि हमें जालंधर उपचुनाव में 34 फीसदी वोट मिले. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मतदाताओं ने परिवारवाद की राजनीति को शिकस्त दी है. केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनाव प्रचार पर भी टिप्पणी की.

उन्होंने कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस को भी बधाई दी और कहा कि बीजेपी को ये समझ जाना चाहिए कि ये पैंतरे (कम्युनल प्रचार) काम नहीं कर रहे. केजरीवाल ने कर्नाटक में बीजेपी की हार पर कहा कि जनता विकास कार्य चाहती है. केजरीवाल ने कर्नाटक की जीत के लिए कांग्रेस को बधाई भी दी. वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे नानक जालंधर ने इस दिन को मेरे लिए और भी खास और यादगार बना दिया है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...