16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिविजय गोयल ने महिला को मारा थप्पड़? वीडियो वायरल होते ही बीजेपी...

विजय गोयल ने महिला को मारा थप्पड़? वीडियो वायरल होते ही बीजेपी पर हमलावर हुई AAP-कांग्रेस

Published on

नई दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा के सीनियर लीडर विजय गोयल एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनसे जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो। वीडियो शेयर कर लोगों ने आरोप लगाया है कि विजय गोयल ने आवारा कु्तों की समस्या के दौरान बोलते हुए वहां मौजूद महिला को थप्पड़ मारा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस वीडियो के वायरल होते ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। वीडियो 4 जून का बताया जा रहा है।

विजय गोयल से जुड़े वीडियो में क्या है?
बीजेपी के वरिष्ठ ने ता विजय गोयल का यह वीडियो रविवार 4 जून का बताया जा रहा है। इस वीडियो में विजय गोयल दिल्ली में आवारा कुत्तों से हो रही समस्या पर बैठक कर रहे थे। उनके आलावा और भी लोग वहां मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों की तरह वह महिला भी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थी। विजय गोयल को महिला की यह बात नगवार गुजरी। गोयल महिला के पास आए जिसके बाद कैमरा डाउन हो गया। लोगों का कहना है कि विजय गोयल अपनी सीट से उठकर आए और उन्होंने उस महिला को थप्पड़ मारा है। इसपर पूरी तरीके से हामी नहीं भरी जा सकती। क्योंकि थप्पड़ मारने की हरकत कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं हो पाई। वीडियो वायरल होते ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गई।

आप और कांग्रेस ने वीडियो पर भाजपा को घेरा
वीडियो वायरल होते ही आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि डॉग्स की फीडिंग पर चर्चा हो रही थी। इन आवारा कुत्तों को कहां फीडिंग कराना है और कहां नहीं इसपर बैठक थी। चूंकि बीजेपी नेता विजय गोयल पब्लिक फिगर हैं, ऐसे में उनकी रिकॉर्डिंग होना सामन्य बात है। बीजेपी नेता को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्होंने अपनी सीट से उठकर महिला को थप्पड़ मार दिया। उनकी यह हरकत सही नहीं है। यह पूरी घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई। कक्कड़ ने कहा कि इस हरकत से भारतीय जनता पार्टी का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि आवारा कुत्तों द्वारा काटने की समस्या को लेकर BJP नेता विजय गोयलने चौपाल का आयोजन किया,फिर खुद ‘क्या’ किया वो वीडियो में देखिए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...