11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलविनेश फोगाट ने Video शेयर कर बताई बृजभूषण की ‘सच्चाई,’ सत्यपाल मलिक...

विनेश फोगाट ने Video शेयर कर बताई बृजभूषण की ‘सच्चाई,’ सत्यपाल मलिक ने पहलवानों को दी यह सलाह

Published on

नई दिल्ली

जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने @nnis_sports के ट्वीट को रिट्वीट किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सच्चाई मेडल ना पहनाने की। ट्वीट में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 16 से 18 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित ग्रीको रोमन स्टाइल एंड वुमन रेसलिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाते नजर आ रहे हैं।

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष होते हुए बृजभूषण शरण सिंह का ऐसा करना कहीं से भी गलत नहीं है, लेकिन मामला यह है कि जब पहलवानों के विरोध के बाद खेल मंत्रालय ने जब जनवरी 2023 में निगरानी समिति का गठन किया था तब साफ कर दिया था कि बृजभूषण शरण सिंह आरोपों की जांच होने तक भारतीय कुश्ती महासंघ के कामकाज में किसी भी प्रकार से दखल नहीं देंगे। इसके बाद पहलवानों ने तब धरना खत्म कर दिया था।

ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि निगरानी समिति की रिपोर्ट आए बिना या बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट मिले बिना वह कैसे महासंघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। यही नहीं, बृजभूषण शरण सिंह खुद भी ट्रायल से दूर रहने की बात कह रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह की मौजूदगी उनके दावे पर सवाल खड़ी कर रही है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने देश के शीर्ष पहलवानों को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होने और सभी पदों से हटने तक धरने से नहीं हटने की सलाह दी। यह पूछने पर कि जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR हो गई है, अब आप सब अपने घर लौट जाएं, इसके ऊपर आपका क्या कहना है?

इस पर सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘एफआईआर कोई चीज नहीं होती, उसे कोई भी लिखा सकता है, लेकिन एफआईआर नहीं लिखी जा रही थी इससे यह साबित हो रहा है कि कौन फोर्सेज हैं, जिनसे पहलवानों की लड़ाई है, तो जब तक उस आदमी को पद से नहीं हटाया जाता और गिरफ्तारी नहीं होती तब तक इनको अपना धरना छोड़ने पर विचार नहीं करना चाहिए, क्योंकि अभी वह इनका नुकसान कर सकता है।’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...