10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलअडानी मामले पर वीरेंद्र सहवाग का पलटवार, कहा- गोरों को हमारी तरक्की...

अडानी मामले पर वीरेंद्र सहवाग का पलटवार, कहा- गोरों को हमारी तरक्की बर्दाश्त नहीं होती

Published on

नई दिल्ली

भारतीय मार्केट का रीढ़ माने जाने वाले अडानी ग्रुप में हिंडरबर्ग की 25 जनवरी को एक रिपोर्ट के बाद भूचाल सा मच गया। अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अमीर ग्रुप टॉप-2 से बाहर हो गया और उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने लगे। इस मामले में नरेंद्र मोदी सरकार पर विपक्ष आक्रामक सवालों के बाउंसर फेंक रहा है तो दूसरी ओर अडानी को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

इस बीच भारतीय मार्केट और अडानी ग्रुप में मचे भूचाल को लेकर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने हिंडनबर्ग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती। यही नहीं, पूरे मामले को उन्होंने प्लांड कॉन्सपिरेसी बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- गोरों से इंडिया की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती है। इंडियन मार्केट का इस तरह से गिरना बड़ी चतुराई से प्लांड कॉन्सपिरेसी लगती है।

उन्होंने आगे लिखा- कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा की तरह भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा। सहवाग का यह ट्वीट कुछ ही देर में वायरल होने लगा। इस पर तमाम फैंस की प्रतिक्रिया भी आ रही है। अधिकतर अपने हीरो से सहमत भी दिख रहे हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...