9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'अफजल' बनकर विष्णु ने दी थी मुकेश अंबानी को धमकी, गिरफ्तारी के...

‘अफजल’ बनकर विष्णु ने दी थी मुकेश अंबानी को धमकी, गिरफ्तारी के बाद खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फोन कॉल के जरिए मारने की धमकी देने वाले शख्स 56 वर्षीय विष्णु विभु भौमिक को पुलिस ने पकड़ लिया है. डीसीपी निलोत्पल मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में पहुंचा यह शख्स पेशे से ज्वेलर है और उसकी दक्षिण मुंबई में उसकी दुकान है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में फोन करने के दौरान अपना नाम अफजल बताया था.

9 बार किया था धमकी भरा फोन
रिपोर्ट के मुताबिक, यह व्यक्ति दहिसार  का रहने वाला है और इसने सोमवार सुबह 10:39 से दोपहर 12 बजे के बीच एक या दो नहीं बल्कि पूरे 9 बार फोन करके एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी.

केंद्रीय एजेंसियां भी हो गईं अलर्ट
इस व्यक्ति ने मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में सुबह करीब साढ़े 10.39 बजे पर पहला फोन करते हुए ना केवल मुकेश अंबानी, बल्कि उनके पूरे परिवार को मारने की धमकी दी थी. इस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई और धारा 506(2) आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ केंद्रीय एजेंसियों ने भी इस संबंध में जानकारी ली है.

डीएम मार्ग थाने में पूछताछ जारी
डीसीपी निलोत्पल की ओर से आरोपी को हिरासत में लेने के संबंध में बताया गया कि विष्णु विभु भौमिक को बोरीवली वेस्ट से पकड़ा गया और डीएम मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया है. यहां पर उससे मामले में पूछताछ की जा रही है. डीसीपी के अनुसार, हमने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और इसके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड का भी पता लगा रहै हैं. उन्होंने कहा कि धमकी देने के दौरान इस व्यक्ति ने ना केवल मुकेश अंबानी का नाम लिया, बल्कि कॉल में एक बार धीरूभाई अंबानी  के नाम का भी इस्तेमाल किया था.

बीते साल भी सामने आया था एक मामला
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल फरवरी में भी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर संदिग्ध एसयूवी कार मिली थी, इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें पाई गईं थीं. संदिग्ध कार मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस के अलावा एनआईए ने भी इस मामले में जांच की थी.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...