13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमेशा के लिए खामोश हो गई 'वॉइस ऑफ अमेरिका'! ट्रंप के कदम...

हमेशा के लिए खामोश हो गई ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’! ट्रंप के कदम से 1,300 स्टाफ की नौकरी खतरे में

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ताबड़तोड़ कई फैसले ले रहे हैं। उन्होंने रेडियो चैनल वॉइस ऑफ अमेरिका (VOA) की पेरेंट कंपनी USAGM का कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दिया है। इससे वॉइस ऑफ अमेरिका पर भी खतरा मंडराने लगा है। इस रेडियो चैनल के डायरेक्टर माइकल अब्रामोविट्ज ने शनिवार को फेसबुक पर बताया कि उन्हें और उनके लगभग 1300 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। VOA के कुछ स्थानीय रेडियो स्टेशनों ने समाचार प्रसारण बंद कर दिए हैं और उनमें संगीत के कार्यक्रम चल रहे हैं।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि VOA के वरिष्ठ संपादकों को भी काम रोकने का आदेश दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि VOA की दुनिया भर में न्यूज ब्रॉडकास्टिंग रोक दी जाएगी। एक पुराने संवाददाता ने कहा कि वॉइस ऑफ अमेरिका फिलहाल खामोश हो गया है। यह यूएस एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया (USAGM) का हिस्सा है। USAGM रेडियो फ्री यूरोप, रेडियो फ्री एशिया और मिडिल ईस्ट ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क जैसे अन्य नेटवर्क भी चलाता है। इन नेटवर्क्स के ऑपरेटर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिए गए हैं।

एलन मस्क ने क्या कहा
ट्रंप के समर्थकों का तर्क है कि ये ब्रॉडकास्टर फालतू हैं और पुराने हो चुके हैं। इसलिए इन पर पैसा खर्च करने का कोई तुक नहीं है। हालांकि वॉइस ऑफ अमेरिका के समर्थकों का कहना है कि इन नेटवर्क्स को बंद कर अमेरिका ने चीन और अन्य देशों को रेडियो तरंगों पर कब्जा करने का मौका दे दिया है। इससे अमेरिका के विदेशी हितों को नुकसान होगा। अमेरिका कई साल से दुनियाभर के दर्शकों के लिए इंटरनेशनल न्यूज और करंट अफेयर्स कवरेज को फंड करता रहा है।

एलन मस्क की फरवरी में कहा था कि सरकार से फंड लेने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाना चाहिए। मस्क ने X पर पोस्ट किया, ‘अब कोई उनकी नहीं सुनता। ये सिर्फ कट्टरपंथी वामपंथी पागल लोग हैं जो हर साल अमेरिकी टैक्सपेयर्स के 1 अरब डॉलर फूंक देते हैं।’ यह स्पष्ट नहीं है कि USAGM के विभिन्न प्लेटफार्म्स का आगे क्या होगा। VOA के लिए काम कर रहे कुछ ठेकेदारों को भी अपने बैज जमा करने के लिए कहा गया है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...