8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यBJP नेता का बेटा बनाना चाहता था सेक्स वर्कर... अंकिता भंडारी केस...

BJP नेता का बेटा बनाना चाहता था सेक्स वर्कर… अंकिता भंडारी केस में राहुल का हमला

Published on

कोच्चि

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा बेटी बचाओ का है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कर्म बलात्कारी बचाओ वाले हैं। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी, अंकिता हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग को लेकर केरल में निकाले गए मार्च में शामिल हुए। इसमें महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा, उसके मरने का एकमात्र कारण यह है कि उसने सेक्स वर्कर बनने से इनकार कर दिया था। उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा सरकार की खिंचाई भी की।

‘इस तरह देश की महिलाओं से व्यवहार’
वायनाड सांसद ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आप लोगों को उत्तराखंड की घटना के बारे में पता है कि नहीं लेकिन भाजपा के एक नेता का बेटा, जो होटल चलाता है, वह एक लड़की को देह व्यापार में जाने के लिए मजबूर कर रहा था। ऐसे मैसेज है जिसमें वह लड़की इसके लिए मना कर रही थी। जब उस लड़की ने इसके लिए मना किया तो उसका मृत शरीर एक नदी में पाया गया। इस तरह भाजपा इस देश की महिलाओं के प्रति व्यवहार करती है।’

‘रक्षक का मुखौटा लगाकर भक्षक’
राहुल गांधी ने कहा कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। कांग्रेस ने ‘जस्टिस फॉर अंकिता’ हैशटैग से सोशल मीडिया में अभियान भी चलाया। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया, ‘अंकिता हत्याकांड में सबूतों का मिटाया जाना एक बेहद गंभीर समस्या की ओर इशारा है। देश की बागडोर उन हाथों में है, जो बलात्कारियों और हत्यारों का साथ निभाते हैं। बेटियों की सुरक्षा जिनकी नीयत में नहीं। जो रक्षक का मुखौटा लगाकर, भक्षक बन चुके हैं।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट भी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री का नारा- बेटी बचाओ, भाजपा के कर्म- बलात्कारी बचाओ।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘यह (मोदी) भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी विरासत होगी, सिर्फ भाषण, झूठे और खोखले भाषण। इनका शासन तो अपराधियों को समर्पित है।’ कांग्रेस ने कहा कि देश में महिला सुरक्षा के खोखले दावों के बीच अंकिता हत्याकांड जैसी वीभत्स घटनाएं हमें हिलाकर रख देती हैं। बेटियों की रक्षा में पूरी तरह नाकाम रही भाजपा का हत्यारों को पनाह देना, पूरे देश को शर्मिंदा कर रहा है।

‘देश को बांटने में रखते हैं विश्वास’
केरल के मलप्पुरम पांडिकड पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में कुछ लोग हैं जो भ्रमित हैं। वे इस धारणा में हैं कि भारत की समस्याओं का उत्तर इस देश में घृणा, हिंसा और क्रोध फैलाना है। वे इस देश को बांटने और कमजोर करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाना बहुत आसान है। किसी का अपमान करना बहुत आसान है लेकिन नफरत और अपमान आपको कभी राष्ट्र निर्माण नहीं करने देंगे।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्यरत अंकिता की कथित रूप से रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेलकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी पुलकित हरिद्वार के पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है जो पूर्व में दर्जाधारी राज्य मंत्री रह चुके हैं। घटना के सामने आने के बाद हालांकि, भाजपा आर्य को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...