11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसर्बिया की संसद में जंग जैसे हालात, विपक्षी सांसदों ने स्मोक ग्रेनेड...

सर्बिया की संसद में जंग जैसे हालात, विपक्षी सांसदों ने स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले दागे, मचा कोहराम

Published on

बेलग्रेड

सर्बिया के विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। इस कारण पूरे संसद में धुआं भर गया। कई सांसदों को सांस लेने में परेशानी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बाहर निकाला। विपक्षी सांसद सर्बियाई सरकारी की नीतियों के विरोध और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान संसद की कार्यवाही का लाइव प्रसारण भी हो रहा था।

प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं छात्र
प्रदर्शनकारी छात्र चार महीने पहले एक स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों की मौत के बाद गुस्साए हुए हैं। उनका दावा है कि यह सब सरकार के भ्रष्टाचार के कारण हुआ है। यह घटना अब सर्बियाई सरकार के लिए बहुत बड़े खतरे में बदल गया है। संसद सत्र में, सर्बियाई प्रगतिशील पार्टी (एसएनएस) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा एजेंडे को मंजूरी दिए जाने के बाद, कुछ विपक्षी राजनेता अपनी सीटों से संसदीय अध्यक्ष की ओर भागे और सुरक्षा गार्डों के साथ हाथापाई की।

स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले दागे गए
इसके बाद कुछ सांसदों ने संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। लाइव टीवी पर संसद के अंदर काला और गुलाबी धुआं उठता दिखाया गया। स्पीकर एना ब्रनाबिक ने कहा कि दो सांसद घायल हो गए, जिनमें से एक, एसएनएस पार्टी की जैस्मिना ओब्राडोविक को स्ट्रोक आया है और उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने सत्र में कहा, “संसद काम करना और सर्बिया की रक्षा करना जारी रखेगी।”

प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा विपक्ष
संसद को मंगलवार को विश्वविद्यालयों के लिए निधि बढ़ाने वाला कानून पारित करना था – जो दिसंबर से संकायों को अवरुद्ध करने वाले छात्रों की मुख्य मांगों में से एक है। संसद को प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे पर भी ध्यान देना था। लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा एजेंडे में रखे गए अन्य मदों ने विपक्ष को नाराज कर दिया।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...