12.1 C
London
Wednesday, October 15, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, गोदाम की दीवार गिरी, 6 मजदूरों...

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, गोदाम की दीवार गिरी, 6 मजदूरों की मौत, 15 घायल

Published on

नई दिल्ली

उत्तरी दिल्ली दिल्ली के अलीपुर में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। मलबे में दबे 9 मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराा गया है। घायल मजदूरों में 2 की हालत गंभीर है। घटना स्थल पर मलबे को हटाने का काम चल रहा है।

अलीपुर में एक गोदाम की दीवार का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार को करीब एक बजे यह दीवार ढह गई, जिसमें वहां मौजूद सभी मजदूर दब गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया।

एनडीआरएफ गाजियाबाद की रीजनल रिस्पांस सेंटर द्वारका दिल्ली से एक टीम को घटनास्थल के लिए भेजा गया। मलबे से 9 मजदूरों को जीवित निकाला गया। घायलों को तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती हैं कराया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि राहत कार्य पर उनकी नजर है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं।दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

Latest articles

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विभागीय एवं विकास कार्यों की समीक्षा कीदेश के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान देंगे पिछड़ा वर्ग के छात्रों को कोचिंगपिछड़ा वर्ग...

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)...

आगा क्लब के सदस्यों को स्मृति चिन्ह वितरण किए गए।

आगा क्लब बीएचईएल भोपाल ने अपने नियमित सतत् रूप से जुड़े समस्त सदस्यों को...

More like this

आगा क्लब के सदस्यों को स्मृति चिन्ह वितरण किए गए।

आगा क्लब बीएचईएल भोपाल ने अपने नियमित सतत् रूप से जुड़े समस्त सदस्यों को...

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर भीषण बस हादसा: आग लगने से 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 झुलसे

जैसलमेर (राजस्थान)। राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जैसलमेर-जोधपुर...