22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यसाल भर से कर रहा था छेड़छाड़, जमानत पर बाहर आकर महिला...

साल भर से कर रहा था छेड़छाड़, जमानत पर बाहर आकर महिला लेखपाल पर फेंका तेजाब

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला लेखपाल पर तेजाब से हमला किया गया, इस हमले में वह बाल-बाल बच गयी। यह घटना उस वक्त हुयी जब वह तहसील जा रही थी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि महिला के मोबाइल पर तेजाब के कुछ छींटे पड़े हैं। उनकी शिकायत पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक महिला लेखपाल थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है और शनिवार की सुबह नौ बजे वह महिला लेखपाल तहसील जाने के लिए घर से निकली थी कि पहले से घात लगा कर बैठा नरेश कुमार पृथ्वीनाथ फाटक से पहले उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर तेजाब फेंक कर मौके से फरार हो गया ।

पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला बाल-बाल बच गयी। उन्होंने बताया कि तेजाब के छींटे उनके मोबाइल पर गिरे। इस संबंध में थाना शाहगंज के निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और तेजाब फेंकने के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this