9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या सच में मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला हुआ गिरफ्तार? NIA और CBI...

क्या सच में मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला हुआ गिरफ्तार? NIA और CBI बोली- हमें इसकी कोई जानकारी नहीं

Published on

नई दिल्ली

भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर से आतंकवादी घोषित किए गए और मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के राइट हैंड माने जाने वाले अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला की कनाडा में कथित गिरफ्तारी के बाद से यह बात गर्म है कि अब इसे भारत कब लाया जाएगा? भारत में दूसरे देशों से आरोपियों को लाने की नोडल एजेंसी सीबीआई क्या इसका प्रत्यर्पण कराने के लिए इंटरपोल से संपर्क करेगी? राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए या फिर पंजाब पुलिस इसे लाने का कितना गंभीर प्रयास करेंगी? या फिर सीधे विदेश मंत्रालय से इसके प्रत्यर्पण की कोशिश की जाएगी?

अर्श डल्ला की गिरफ्तारी कन्फर्म नहीं
इन तमाम सवालों के जवाब में सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले तो आधिकारिक रूप से यही कन्फर्म नहीं हुआ है कि डल्ला को कनाडा में गिरफ्तार किया भी गया है या नहीं। इसकी कोशिश की जा रही है। एनआईए सूत्रों का इस बारे में कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला एनआईए की वांटेड लिस्ट में है। इसे भारत लाने का प्रयास भी किया जाएगा, लेकिन पहले यह तो कन्फर्म हो कि सच में इसे कनाडा में गिरफ्तार किया भी गया है। क्योंकि एनआईए की जानकारी में अभी तक ऐसा कुछ नहीं आया है। जिसमें यह कहा जा सके कि कनाडा में डल्ला अरेस्ट हो गया है।

कमोबेश, सीबीआई का भी यही कहना है कि अभी तक हमसे किसी भी एजेंसी या राज्य पुलिस ने इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया है। जिसमें यह कहा जा सके कि कथित रूप से कनाडा में गिरफ्तार डल्ला को भारत लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सीबीआई इंटरपोल की मदद ले। हालांकि, सूत्रों का यह जरूर कहना है कि वह अपनी तरफ से इस बात की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। जिसमें कनाडा में डल्ला की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि हो सके।

साल 2022 में भारत से भागा था कनाडा
बताया जाता है कि डल्ला को 28 अक्टूबर को मिल्टन शहर में हुई फायरिंग के मामले में पकड़ा गया। इस गोलाबारी में डल्ला की भूमिका सामने आई है। कनाडा में इसके गिरफ्तार होने के साथ ही भारतीय एजेंसियों में खलबली मचनी शुरू हो गई। लेकिन एजेंसियों का फिलहाल इस बारे में कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं। अर्शदीप का जन्म पंजाब के मोगा में हुआ था। सूत्रों का कहना है कि यह 2022 में नकली पासपोर्ट बनवाकर भारत से कनाडा भागने में कामयाब रहा था। इसके मारे गए आतंकवादी निज्जर से बेहद करीबी थी।

इसके उपर कनाडा से ही भारत में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कई मामले दर्ज हैं। इसने भारत में टारगेट किलिंग भी कराई हैं। पंजाब पुलिस ने अक्टूबर में ही फरीदकोट में सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरि की हत्या के आरोप में डल्ला के दो साथियों को रविवार को गिरफ्तार किया था। सितंबर में इसने कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। यह प्रतिबंधित खालिस्तानी टाइगर फोर्स से भी जुड़ा हुआ है। जिसका चीफ निज्जर था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...