9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहम हवा से बातें कर रहे, पाकिस्तान अभी भी रेंग रहा... ट्रेनों...

हम हवा से बातें कर रहे, पाकिस्तान अभी भी रेंग रहा… ट्रेनों की स्पीड के मामले में फिसड्डी है पड़ोसी देश

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुई ट्रेन हाईजैक मामले में पड़ोसी देश की दुनियाभर में किरकिरी हुई है। इस ट्रेन को पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाईजैक किया था। BLA का दावा है कि उनके कई बंधकों को मार डाला है। जिस ट्रेन को हाईजैक किया था, उसका नाम जाफर एक्सप्रेस है। यह एक सुपरफास्ट ट्रेन है। हालांकि पाकिस्तान की ट्रेन स्पीड की बात करें तो वह काफी कम रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि वहां इलेक्ट्रिक ट्रेन नहीं हैं। सारी ट्रेन डीजल से चलती हैं। दूसरी ओर भारत की बात करें तो हमारे यहां ट्रेन हवा से बातें करती नजर आती हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की नवभारत टाइम्स की सीरीज का आज चौथा पार्ट पढ़ें। इसमें हम बताएंगे कि पाकिस्तान में ट्रेनों की स्पीड क्या है और भारत की क्या है। साथ यह भी बताएंगे कि भारत में कौन सी ट्रेन सबसे तेज गति से चलती है और पाकिस्तान की ट्रेन की टॉप स्पीड क्या है।

पाकिस्तान में ट्रेन की स्पीड क्या है?
पाकिस्तान में ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। हालांकि पाकिस्तान ने कराची-पेशावर लाइन को सेमी हाई स्पीड के लिए अपग्रेड किया है। इस लाइन पर ट्रेन अधिकतम 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। पाकिस्तान ट्रेनों को इससे भी अधिक स्पीड पर चलाने का प्लान बना रहा है। पाकिस्तान का प्लान ट्रेनों की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा करने का है।

कौन सी ट्रेन दौड़ती है सबसे तेज?
पाकिस्तान की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन का नाम काराकोरम एक्सप्रेस (Karakoram Express) है। यह ट्रेन कराची और लाहौर के बीच चलती है। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 105 किमी प्रति घंटा होती है। इस ट्रेन को अगस्त 2002 में शुरू किया गया था। इसमें इकनॉमी, एसी बिजनेस आदि जैसे कोच हैं। काराकोरम के अलावा पाकिस्तान की सुपर एक्सप्रेस, ग्रीन लाइन ट्रेन, खैबर मेल आदि ट्रेन भी तेज गति से दौड़ती हैं। लेकिन अधिकतम स्पीड 105 किमी प्रति घंटे से कम रहती है।

भारत में कितनी है ट्रेन की स्पीड?
बात अगर भारत में ट्रेनों की स्पीड की करें तो पाकिस्तान की ट्रेन कहीं नहीं ठहरती। भारत में ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। वहीं कई ऐसी ट्रेन हैं जो करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ती हैं।

हालांकि भारत में भी काफी रूट पर पटरियों की स्थिति ऐसी नहीं है कि वहां 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकें। लेकिन सरकार इन ट्रैक को लगातार अपग्रेड कर रही है। कई रूट ऐसे हैं जिन्हें सेमी हाई स्पीड के लिए अपग्रेड किया गया है। यहां ट्रेन 150 किमी प्रति घंटे की ज्यादा स्पीड से दौड़ सकती है।

भारत की टॉप स्पीड ट्रेन
भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। इस ट्रेन की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। इस स्पीड पर इस ट्रेन का टेस्ट रन भी हो चुका है। हालांकि अभी इसकी ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। देश भर में इस समय 136 वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही हैं।

वंदे भारत के अलावा गतिमान एक्सप्रेस शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस आदि ऐसी ट्रेन हैं जो करीब 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ती हैं। इसमें गतिमान ट्रेन को 160 की स्पीड से भी दौड़ती है।

हाई स्पीड रेल लाइन पर काम
जिस ट्रेन की स्पीड 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होती है, उसे हाई स्पीड ट्रेन कहा जाता है। भारत में कभी कोई भी ट्रेन हाई स्पीड नहीं है। हालांकि कई जगह हाई स्पीड रेल लाइन पर काम चल रहा है। इसमें पुणे-नासिक, मुंबई-अहमदाबाद, दिल्ली-अहमदाबाद, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-हावड़ा आदि रूट शामिल हैं। इन रूट के पूरा होने पर यहां ट्रेन 300 की स्पीड से ज्यादा दौड़ेगी। वहीं पाकिस्तान में हाई स्पीड रूट का दूर-दूर तक कोई नाम नहीं है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...