6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'अमेरिका, ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट की तरह हम नहीं कर सकते...' जानिए...

‘अमेरिका, ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट की तरह हम नहीं कर सकते…’ जानिए CJI चंद्रचूड़ ने क्यों कहा ऐसा

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में वर्षों से लंबित मामलों को कम करने के लिए जजों की संख्या दोगुनी करने की मांग वाली जनहित याचिका को सुनने से इनकार किया है। याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय ने अमेरिका और ब्रिटेन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां आबादी के हिसाब से जजों का अनुपात बेहतर है, इसलिए केस पेंडिंग नहीं रहते। इस पर सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि वहां तो सुप्रीम कोर्ट साल में 100 से 150 केसों का फैसला करते हैं, हम ऐसा नहीं कर सकते।

सीजेआई ने कहा, ‘अगर जजों का वहीं अनुपात हम भी रखें तब हमारे यहां भी केस पेंडिंग नहीं रहेंगे। लेकिन हमारा अपना सिस्टम है जहां छोटी-छीटी बात पर लोग सुप्रीम कोर्ट आ जाते हैं। इसके अलावा तमाम तरह की जनहित याचिकाएं होती हैं जो अदालतों का काफी समय लेती हैं और जजों पर बोझ डालती हैं।’ सीजेआई ने कहा कि अपने यहां तो मौजूदा वैकेंसी को भरना ही अपने आप में चैलेंज हैं। बेंच याचिका को सुनने के मूड में नहीं है, ये भांपने के बाद उपाध्याय ने ये वादा करते हुए पीआईएल वापस ले ली कि वह बेहतर रिसर्च के साथ याचिका डालेंगे।

दरअसल, जुडिशरी के लिए वर्षों या यूं कहें कि दशकों से लंबित मामले एक बहुत बड़ी चुनौती है। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल 69,781 मामले लंबित हैं। इसी तरह हाई कोर्ट्स में 59.6 लाख मामले पेंडिंग हैं। जिला अदालतों में तो 4.3 करोड़ से भी ज्यादा केस लंबित हैं। एक नवंबर तक देश की अदालतों में 5 करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग थे।

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई को लेकर जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 34 है लेकिन इनमें से 7 पद रिक्त हैं। इसी तरह हाई कोर्ट में जजों के 1,108 पद हैं जिनमें से 336 खाली हैं। ट्रायल कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 24,827 है लेकिन 6,604 पद खाली हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...