4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यहम डूबते हैं, डूबने दो, मरने दो... यासिर की 'उदास' डायरी के...

हम डूबते हैं, डूबने दो, मरने दो… यासिर की ‘उदास’ डायरी के 5 पन्नों में छिपे हैं DG की हत्या के राज!

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर में डीजी जेल हेमंत लोहिया की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलाया किया है। मुख्य आरोपी यासिर की डायरी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस को वारदात की जगह से एक डायरी मिली है। इसमें हिंदी में शायरियां लिखी हैं। अंग्रेजी में नोट्स लिये हैं। शायरियों में उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का संकेत दिया है। उसने एक शायरी में लिखा कि हम डूबते हैं, डूबने दो। हम मरते हैं, तो मरने दो। पर अब कोई झूठापन मत दिखाओ। इससे पहले पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि वह डिप्रेशन में था। एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह ने बताया, ‘अभी तक की जांच में सामने आया है कि नौकर यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के मुताबिक वह डिप्रेशन में भी था।

पुलिस का कहना है कि एक डायरी में हिंदी में गाने हैं, जिनमें से एक का शीर्षक है, भुला देना मुझे। दूसरे पेज छोटे वाक्यों और नोटों से भरे हुए हैं – मैं अपने जीवन से नफरत करता हूं, जीवन सिर्फ दुःख है …” – और एक में एक चार्ट है जो माई लाइफ 1%” लेबल वाली फोन बैटरी के चित्र से शुरू होता है। इसमें आगे लिखा है कि लव 0%, टेंशन 90%, सैड 99%, फेक स्माइल 100%, यह आगे पढ़ता है। लाइफ शीर्षक वाला एक और नोट – मैं जैसी लाइफ जी रहा हूं, मुझे हमें कोई समस्या नहीं है… समस्याइस बात की है कि भविष्य में क्या होगा। डायरी के पांच पन्नों में कुछ न कुछ लिखा है।

सीसीटीवी फुटेज से भी साफ पता चला है कि घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध नौकर भाग गया। नौकर यासिर छह महीने से एच के लोहिया के यहां काम कर रहा था। वो डिप्रेशन का शिकार था। मौके से हथियार और कथित तौर पर उसके डायरी भी बरामद हुई है। डायरी के एक पन्ने पर लिखा है – जिंदगी तो बस तकलीफ देती है, सुकुन तो अब मौत ही देगी, डियर डेथ, प्लीज कम इन टू माई लाइफ…आई एम अल्वेज वेटिंग फार यू…।

सोमवार देर रात हुई हत्या
57 वर्षीय 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जम्मू के उदयवाला में अपने दोस्त के घर पर सोमवार देर रात मृत पाये गये थे। उनका गला रेता हुआ था और शरीर पर जले के निशान भी थे। पुलिस को आशंका है कि गला रेतने के बाद डीजी का शव जलाने का प्रयास किया गया होगा। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि घटना के बाद से उनका नौकर फरार है और उसे तलाशने का अभियान शुरू हो चुका है। नौकर की पहचान यासीर के रूप में हुई है जो जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से ताल्लुक रखता है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...