4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयहमने ही मंदिर का निर्माण कराया था... चितरंजन पार्क में मछली दुकानें...

हमने ही मंदिर का निर्माण कराया था… चितरंजन पार्क में मछली दुकानें बंद करने की धमकी पर भड़के दुकानदार

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित मछली बाजार को लेकर हंगामा बढ़ता दिख रहा है। यहां के दुकानदारों ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते उन्हें उस समय हैरानी हुई जब मांस विरोधी अभियान चलाने वाले संगठनों ने स्थानीय बाजारों में उनकी दुकानें बंद करने को लेकर चेतावनी दे दी। उन लोगों ने कहा कि ये मछली बाजार मंदिर के नजदीक है। ऐसे में उन्हें दुकानें बंद करनी चाहिए। कुछ दुकानदारों ने तो यह दावा भी किया कि उन्होंने ही सबसे पहले मंदिर का निर्माण कराया था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें भगवा ब्रिगेड का एक सदस्य दुकानदारों के समक्ष मंदिर समीप होने का हवाला देते हुए उनसे दुकानों को बंद करने को कह रहा है। इस वीडियो ने कम से कम एक सांसद का ध्यान आकर्षित किया है।

महुआ मोइत्रा ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर कई बयान पोस्ट किए हैं। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बंगाली मछली विक्रेताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि कृपया देखें कि भगवा ब्रिगेड के भाजपा गुंडे दिल्ली के चितरंजन पार्क में मछली खाने वाले बंगालियों को कैसे धमका रहे हैं। निवासियों का कहना है कि 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ।

दुकानें जबरन बंद कराने पर ये बोले दुकानदार
तृणमूल सांसद ने भी दावा किया कि संबंधित मंदिर बाजार के लोगों द्वारा बनाया गया था। एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने कथित तौर पर एक स्थानीय व्यक्ति का व्हाट्सऐप मैसेज शेयर किया है। इस मैसेज में इस स्थानीय व्यक्ति ने मांस और मछली की दुकानों को ‘जबरन बंद’ कराए जाने की स्थिति को ‘भयानक’ बताया। मछली बेचने वाले दिवेंदु ने बताया कि कुछ लोग उसकी दुकान पर आए और उसे अपनी दुकान बंद करने के लिए कहा।

‘डीडीए ने दुकानें खोलने को दी है मंजूरी’
दिवेंदु ने कहा कि हमने उन्हें बताया कि डीडीए ने हमारी दुकानें खोलने के लिए जमीन को मंजूरी दे दी है। इससे पहले किसी ने हमें दुकान बंद करने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि हम बंगाली सनातनवादी हैं। हम हर दिन अपनी दुकानें खोलने से पहले प्रार्थना भी करते हैं – यह हमारी परंपरा है। अन्य दुकानदार मिथुन दास ने कहा कि वह 25 वर्षों से इस क्षेत्र में मछली बेच रहे हैं और उस दिन जो हुआ वह अभूतपूर्व था।

पुलिस में दर्ज कराएंगे शिकायत
मिथुन दास ने कहा कि लगभग चार या पांच दिन पहले, कुछ लोग आए और उन्होंने हमें कहा कि हमें अपनी दुकानें बंद करनी होंगी क्योंकि हम मंदिर के पास मछली नहीं बेच सकते। सीआर पार्क में बंगाली समुदाय की शीर्ष संस्था ईपीडीपी के उपाध्यक्ष अशोक बोस ने कहा कि इस संस्था को सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि मछली बाजार एसोसिएशन ने ईपीडीपी को शिकायत सौंपी है और इसके सचिव अशोक भट्टाचार्य आज पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

दुकानदारों ने मंदिर बनाने के लिए पैसे इकट्ठा किए थे’
अशोक बोस ने कहा कि मंदिर बनने के पहले से ही यहां मछली बाजार था। वास्तव में, दुकानदारों ने मंदिर बनाने के लिए पैसे इकट्ठा किए थे। बाजार के निकट स्थित काली मंदिर के पुजारी संजीव भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाली परंपराओं में मछली का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हम दुर्गा पूजा के दौरान देवी को मछली चढ़ाते हैं और शादियों में भी इसे परोसते हैं। हर संस्कृति की अपनी प्रथाएं होती हैं और किसी को भी इसका विरोध नहीं करना चाहिए।

दिल्ली बीजेपी चीफ ने क्या कहा जानिए
एक अधिकृत सूत्र ने बताया कि पुलिस में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। उसने कहा कि एमसीडी रिकॉर्ड के अनुसार यह मार्केट लाइसेंस प्राप्त है। वीडियो पुराना प्रतीत होता है, लेकिन हम घटना की तारीख की पुष्टि कर रहे हैं। अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं मिली है। दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सभी को मंदिरों की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए और सीआर पार्क में मछली बाजार के व्यापारी हमेशा ऐसा करते रहे हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...