12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'परमाणु हमला कर देंगे...', ईरान को ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई...

‘परमाणु हमला कर देंगे…’, ईरान को ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई के सलाहकार ने दिखाई आंखें

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर खफा हैं. वह ईरान को दो टूक कह चुके हैं कि अगर ईरान के साथ परमाणु डील पर सहमति नहीं बनती है तो तेहरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस पर अब ईरान ने ट्रंप को जवाब दिया है.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खान खामेनेई के सलाहकार अली लारिजानी ने सोमवार को कहा कि अगर अमेरिका या उनके सहयोगी देश अगर ईरान पर हमला करते हैं तो हमारे पास अपनी रक्षा के लिए परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.

उन्होंने कहा कि हम परमाणु हथियारों की ओर नहीं बढ़ रहे लेकिन अगर आप ईरान के परमाणु मुद्दे को लेकर कुछ गलत करेंगे तो हमें अपनी रक्षा के ऐसे कदम उठाने होंगे जो भारी पड़ेंगे.

लारिजानी ने कहा कि ईरान ऐसा करना नहीं चाहता लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं होगा. अगर अमेरिका खुद से या इजरायल के जरिए हम पर बमबारी करेगा तो ईरान को बड़े फैसले लेने होंगे.

बता दें कि ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि अगर ईरान ने परमाणु डील को लेकर सहमति नहीं जताई तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा. इसके जवाब में खामेनेई ने कहा था कि अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

इससे पहले ट्रंप ने मार्च में खामेनेई को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी थी कि तेहरान को या तो नए सिरे से बातचीत के लिए सहमत होना पड़ेगा वरना सैन्य टकराव झेलना पड़ेगा. ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को सीधे तौर पर खारिज कर दिया था. ईरान ने कहा था कि तेहरान वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत नहीं करेगा.

बता दें कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में ही 2018 में अमेरिका ने ईरान के साथ हुआ परमाणु समझौता तोड़ दिया था. लेकिन अब दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ईरान से समझौता करना चाहते हैं. मार्च की शुरुआत में एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि मैं ईरान के साथ बातचीत करके समझौता करना पसंद करूंगा. उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते.

वहीं, ईरान साफ कर चुका है कि अमेरिका से कोई सीधी बातचीत नहीं होगी.7 फरवरी को खामेनेई ने कहा था कि अमेरिका के साथ बातचीत करना ‘समझदारी भरा और सम्मानजनक नहीं है.

 

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...