8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यहाथ- पैर तोड़वा कर घर पर बैठा देंगे... SP विधायक की धमकी...

हाथ- पैर तोड़वा कर घर पर बैठा देंगे… SP विधायक की धमकी से दहशत में जुबेर, पुलिस से लगाई गुहार

Published on

बलिया

उत्तर प्रदेश में इस समय नगर निकाय चुनाव की तैयारियां चरम हैं। तमाम राजनीतिक अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बीच बलिया में नगर निकाय चुनाव में जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। समाजवादी पार्टी की गुटबाजी सतह पर आ गई है। टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो में विधायक कार्यकर्ता को धमकाते नजर आ रहे हैं। विधायक अपने प्रत्याशी का कार्यकर्ता के विरोध से नाराज दिख रहे हैं। वे कहते हैं कि हमें नहीं जानते, हाथ-पैर तोड़कर घर में बैठा देंगे। कार्यकर्ता विधायक को चाचा कहकर संबोधित कर रहा है। एनबीटी ऑनलाइन इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, अब सिकंदपुर से सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी का यह कथित ऑडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। जिले के पार्टी नेताओं ने इस वायरल ऑडियो की निंदा की है।

धमकी भरा ऑडियो हुआ है वायरल
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जुबेर खान सोनू का आरोप है कि सिकंदपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने फोन कॉल कर उसे धमकी दी। यह ऑडियो उसी फोन कॉल का है। 3 मिनट 38 सेकेंड के इस ऑडियो में कथित तौर पर विधायक को धमकी दिया जाता सुनाई देता है। जिले में भाजपा और सपा के बीच चुनावी मुकाबला निकायों में हो रहा है। लेकिन, अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच की बगावत भी उभर कर सामने आ गई है।

वायरल ऑडियो में मोहम्मद जुबेर खान सोनू को अभद्र भाषा के साथ धमकी देते हुए विधायक का सुनाई देते हैं। सोनू ने मीडिया और शीर्ष नेताओं को इस फोन कॉल से अवगत कराया है। साथ ही, एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोनू ने कहा कि मेरा गुनाह इतना ही है कि मैंने यहां से विधायक के खिलाफ खड़ा होने का साहस किया। पार्टी से विधायकी का टिकट मांगा। फिर तैयारी कर रहा हूं। आगे भी टिकट मांगूंगा। टिकट देना अध्यक्ष का काम है।

बलिया में बदला है माहौल
बलिया में नगर निकाय चुनाव के दौरान माहौल बदला हुआ है। टिकट के प्रबल दावेदार टिकट कटने से निराश दिख रहे हैं। टिकट को लेकर बड़े स्तर पर खींचतान चल रही है। इस स्थिति में किसी प्रकार टिकट का बंटवारा किया गया। खींचतान के बीच उम्मीदवार भी बदले गए हैं। इन तमाम राजनीतिक सरगर्मी के बीच सिकंदरपुर नगर पंचायत का चुनाव चर्चा का विषय बन गया है। प्रत्याशी का विरोध होने से विधायक की नाराजगी और फोन कॉल का मुद्दा खूब गरमा रहा है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...