14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयग्लोबल वार्मिंग से बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में...

ग्लोबल वार्मिंग से बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली ने बढ़ाई आफ़त

Published on

नई दिल्ली,

पिछले कुछ दिनों में मौसम में इतनी तेज़ी से बदलाव आए हैं कि लगता है जैसे ये किसी बड़े खतरे का संकेत है. दिल्ली में पहले गर्मी, फिर आंधी, फिर बारिश. उत्तर प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने से कई मौतें. फरवरी में सर्दी की जगह गर्मी का आना. बसंत ऋतु का मौसम तो जैसे गायब ही हो गया. आखिर मौसम को क्या हो गया है. ये कहना गलत नहीं होगा, मौसम बेईमान है, रहना सावधान है.

दिल्ली में कुछ दिनों पहले तक मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी थी, अप्रैल के महीने की शुरुआत में ही तापमान 40 पार कर गया था, जो एक रिकॉर्ड था. फिर अचानक धूल भरी आंधियां शुरू हो गईं, बड़े-बड़े पेड़ उखड़ने लगे. उसके बाद बारिश ने तापमान कम कर दिया. महज़ 3 दिन के अंदर तापमान में भारी गिरावट आई, लेकिन इसके बाद फिर से मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है, मौसम में इतनी तेज़ बदलाव के कारण क्या हैं?

मौसम पर ग्लोबल वार्मिंग का असर तेजी से पड़ रहा है, इस बार क्लाइमेट चेंज की वजह से ठंड उम्मीद से भी ज्यादा कम थी. अब नतीजा ये है कि सर्दी और गर्मी के बीच से बसंत ऋतु गायब है. फरवरी के आखिरी हफ्ते और मार्च की शुरुआत में ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का जो सिलसिला शुरु हुआ वो अब तक जारी है.

यूं तो रुक-रुक कर देश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन बिहार में कुदरत के कहर से हाहकार मचा हुआ है. तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से पिछले कुछ दिनों में मौत का आंकड़ा 80 को पार कर गया है. सिर्फ आकाशीय बिजली गिरने से 60 से ज्यादा मौतें हुईं. लेकिन सवाल ये है कि बिहार सबसे ज्यादा कुदरत के प्रकोप को क्यों झेलता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...