9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयफेसबुक और इंस्टा पर फर्जी विज्ञापनों का मकड़जाल... अमिताभ, रणवीर और नेहा...

फेसबुक और इंस्टा पर फर्जी विज्ञापनों का मकड़जाल… अमिताभ, रणवीर और नेहा कक्कड़ के नाम पर ठगी

Published on

नई दिल्ली,

निवेश से संबंधित एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें फर्जी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट का इस्तेमाल किया गया है. इस घोटाले में अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह और सिंगर नेहा कक्कड़ जैसे सितारों के नाम और फोटो का दुरुपयोग किया गया है. ये फर्जी विज्ञापन फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर चलाए गए.

सोशल मीडिया पर ऐसे विज्ञापनों के जरिए लोगों को फॉरेक्स, क्रिप्टोकरेंसी और कमोडिटी में भारी मुनाफे का लालच दिया जा रहा है. ये पोस्ट यूजर्स को फर्जी न्यूज साइट्स पर ले जाती हैं और फिर वहां से उन्हें घोटाले वाली वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाता है.

बच्चन के नाम का दुरुपयोग
इंस्टाग्राम पर चलाए गए एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट में अमिताभ बच्चन की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया. इस तस्वीर को एक अंग्रेजी अखबार की नकली वेबसाइट पर लगाया गया. हेडलाइन में लिखा गया- ‘हम अमिताभ बच्चन को अलविदा कहते हैं; यह भारत के लिए बहुत दुखद दिन है.’ इस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर को एक नकली न्यूज पेज पर ले जाया गया. यहां फेक खबर दिखाई गई कि सरकार ने बच्चन को आर्थिक रहस्य लीक करने के आरोप में नजरबंद कर दिया है.

नकली प्लेटफॉर्म की सच्चाई
नकली न्यूज साइट ‘telubcatu[.]com’ पर अमिताभ बच्चन के एक काल्पनिक वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट भी दिखाया गया, जिसमें उन्हें ‘Immediate Keflex AI’ नाम के एक प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए दिखाया गया.

यह घोटाला प्लेटफॉर्म लोगों से तेल, फॉरेक्स और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर पैसे ऐंठता है. यह डोमेन सिर्फ तीन महीने पहले रजिस्टर हुआ था. साइट आगे यूजर्स को ‘roletiubi[.]com’ पर भेजती है, जहां उन्हें साइनअप करने और $250 से $1000 तक का भुगतान करने के लिए कहा जाता है. इसके बाद यूजर को ‘Emarlado[.]com’ नाम की एक और साइट पर भेजा जाता है, जहां केवाईसी डिटेल्स मांगी जाती हैं और ट्रेडिंग अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए पैसा जमा करने का दबाव डाला जाता है.

कॉल सेंटर से संपर्क
जब हमने नकली साइट पर डिटेल भरकर भुगतान नहीं किया, तो ‘Emarlado’ से जुड़े एक व्यक्ति ने इंडिया टुडे की Open Source Investigation Team (OSINT) को कॉल किया. उसने खुद को यूके बेस्ड कंपनी का प्रतिनिधि बताया और पैसे जमा करने के लिए मनाने की कोशिश की.

मेटा पर चलाए गए फर्जी विज्ञापन
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन फर्जी विज्ञापनों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के रूप में चलाया गया. मेटा के ऐड लाइब्रेरी के अनुसार, ‘सुपर शाउ’ नाम के एक पेज ने 35 विज्ञापन चलाए. यह पेज 2017 में बना और अरबी भाषा में चलाया जा रहा था. बाद में मेटा ने इन विज्ञापनों को हटा दिया.

नेहा कक्कड़ और रणवीर सिंह के नाम का इस्तेमाल
नेहा कक्कड़ का नाम भी इस घोटाले में इस्तेमाल किया गया. उनके नाम पर एक फर्जी बीबीसी न्यूज साइट बनाई गई, जहां निवेश से जुड़े ऐसे ही धोखाधड़ी वाले विज्ञापन चलाए गए. ये विज्ञापन ‘L’Home del Sac – Gandía’ नाम के एक स्पैनिश पेज से चलाए गए, जो मेटा की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन से संचालित हो रहा था. रणवीर सिंह के नाम का भी इसी घोटाले में 15 बार इस्तेमाल किया गया. उनके नाम और फोटो को भी विज्ञापनों में डालकर लोगों को धोखा देने की कोशिश की गई.

निवेश घोटाले बढ़ रहे हैं
भारत में निवेश घोटालों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले साल एक लाख से अधिक ऐसे मामले दर्ज किए गए. वहीं, 2024 के सिर्फ चार महीनों में ही 62,600 मामले सामने आ चुके हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच निवेश घोटालों में भारतीयों ने करीब 220 करोड़ रुपये गंवाए हैं. इस साल की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े निवेश घोटाले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और 25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी.

साइबर अपराध की बढ़ती समस्या
जुलाई 2024 की एक रिपोर्ट में साइबर सुरक्षा फर्म CloudSEK ने बताया कि 81,000 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप इन्वाइट लिंक और उतने ही X (पहले ट्विटर) अकाउंट पाए गए, जो फर्जी वित्तीय संस्थानों के नाम पर घोटाले कर रहे थे. यह घटनाएं बताती हैं कि कैसे सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैली नकली खबरें और विज्ञापन आम लोगों को लूटने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...