21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलकॉमनवेल्थ में वेटलिफ्टरों का जलवा, एक दिन में भारत को दिलाए दो...

कॉमनवेल्थ में वेटलिफ्टरों का जलवा, एक दिन में भारत को दिलाए दो मेडल

Published on

बर्मिंघम,

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा मेडल मिला है. गुरुराजा पुजारी ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 61 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया. गुरुराजा पुजारी ने स्नैच में 118 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 151 का स्कोर बनाया. यानी कि उन्होंने कुल 269 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है. प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मुहम्मद ने जीता. अजनील ने कुल 285 किलो का वजन उठाकर यह कामयाबी हासिल की. वहीं पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बरू ने 273 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

29 साल के गुरुराजा पुजारी का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह दूसरा मेडल है. 2018 के गोल्डकोस्ट गेम्स में भी गुरुराजा ने मेडल अपने नाम किया था, तब उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था.

पिछले गेम्स में ऐसा रहा प्रदर्शन
पिछले साल दिसंबर में गुरुराजा ने ताशंकद में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 61 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था. उस चैंपियनशिप में गुरुराजा ने दो प्रयासों में कुल 265 किलो भार उठाया था. सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही गुरुराजा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालिफाई कर लिया था.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...