4.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराजनीतिनए युग में स्वागत है! सेंट्रल हॉल में ऐतिहासिक पल, दिल खोलकर...

नए युग में स्वागत है! सेंट्रल हॉल में ऐतिहासिक पल, दिल खोलकर मिले मोदी, सोनिया संग बैठे सिंधिया

Published on

नई दिल्ली

नए संसद भवन में जाने से पहले आज कई रोचक तस्वीर देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे से बड़े गर्मजोशी से मिल रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी संसद के सेंट्रल कक्ष में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी नेताओं से गर्मजोशी से मिले। इस दौरान उन्होंने सबका कुशलक्षेम भी पूछा। इसी दौरान सेंट्रल हॉल में एक और रोचक तस्वीर दिखी। इस तस्वीर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया अगल-बगल बैठे दिखाई दिए।

सोनिया के संग सिंधिया
नई संसद में जाने से पहले सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों का संयुक्त सेशन रखा गया था। इस दौरान पीएम मोदी विपक्षी सांसदों से मिले। उन्होंने सबसे हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। इसी दौरान सोनिया गांधी के बगल में केंद्रीय मंत्री सिंधिया बैठे दिखाई दिए। कभी कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे सिंधिया इस दौरान काफी खुश दिखाई दे रहे है। हालांकि, दोनों नेताओं ने इस दौरान कोई बातचीत करते नहीं दिखे।

पीएम मोदी सबसे दिल खोलकर मिले
सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी सभी सांसदों से दिल खोलकर मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनका हालचाल पूछा और कुछ देर तक बात करते रहे। खरगे पीएम मोदी से कुछ कहते भी दिखे। पीएम मोदी ने इस दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी को ऊपर आने के लिए भी कहा।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से बातचीत करते दिखे
पीएम मोदी ने इसके बाद बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से काफी देर तक बातचीत करते दिखे। पीएम मोदी बीजेपी चीफ नड्डा से सेंट्रल कक्ष में कुछ बताते भी नजर आए। गौरतलब है कि आज सेंट्रल हॉल में संयुक्त सेशन का ये आखिरी पल है। इसके बाद नई संसद में दोनों सदन की कार्यवाही होगा।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के साथ वैश्विक विनिर्माण हब बनेगा भारत — एचडी कुमारस्वामी

संसद भवन में आयोजित भारी उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में...