8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालसिंधिया की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य को क्या बोल गईं इमरती देवी, देखते...

सिंधिया की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य को क्या बोल गईं इमरती देवी, देखते रह गए बीजेपी के सभी नेता

Published on

ग्वालियर

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर में हैं। ग्वालियर में आयोजित एक सभा में मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री इमरती देवी की जुबान फिसल गई। मंच पर सिंधिया की मौजूदगी में इमरती देवी ने सिंधिया को लेकर ऐसी बात कही की वहां मौजूद सभी लोग देखते रह गए। इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक नेता मानी जाती हैं। दरअसल, सिंधिया ग्वालियर में बीजेपी की संभागीय बैठक में शामिल हुए थे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरती देवी ने सिंधिया को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। इमरती देवी ने कहा कि मंच पर मौजूद हमारे मुख्यमंत्री श्रीमंत सिंधिया जी।

सिंधिया को मुख्यमंत्री कहने के बाद इमरती देवी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ देखा और फिर मुस्कुराते हुए अपना भाषण शुरू किया। इमरती देवी इसके पहले भी कई बार ऐसे बयान दे चुकी हैं। बता दें कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। अभी मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान है। बीजेपी इस बार किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी यह साफ नहीं है।

कहा ये बजरंगबली की कृपा है
ग्वालियर में बीजेपी की संभागीय बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में इमरती देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हमारे नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया। हालांकि इन दोनों वाक्यों के बीच में इमरती देवी एक बार सिंधिया की ओर देखकर मुस्कुराईं और फिर आगे बोलती चली गईं। ‌बाद में जब इमरती देवी से सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो बजरंगबली जी की कृपा है। जो निकल जाए, सो निकल गया।

हालांकि इससे पहले उन्होंने यह भी कहा कि यहां हमारे वरिष्ठ नेतृत्व और बड़े नेता बैठे हैं। जैसी उनकी सलाह होगी वैसे हम उनके साथ हैं। इमरती देवी मौजूदा समय में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष हैं। ‌इमरती देवी ने सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी। बाद में हुए उपचुनाव में उन्हें डबरा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद शिवराज सरकार ने उन्हें लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्ति किया था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...