8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में यह क्या हो रहा है? अब फरीदाबाद में भी सूटकेस...

दिल्ली-NCR में यह क्या हो रहा है? अब फरीदाबाद में भी सूटकेस में मिली लाश

Published on

दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में यह क्या हो रहा है। दिल्ली में श्रद्धा की निर्मम की हत्या और 35 टुकड़ों की घटना की दहशत से लोग संभले ही थे कि 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे के पास एक युवती का शव ट्राली बैग में मिलने से हड़कंप मच गया था। इन दोनों मामलों की दहशत के बीच एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। अब फरीदाबाद की सूरजकुंड पाली रोड के पास जंगलों में शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

श्रद्धा मर्डर केस की तरह एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। अब दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पुलिस को एक शव के टुकड़े सूटकेस में मिले हैं। हालांकि पुलिस को यह पूरी तरह कंफर्म नहीं है कि शव किसका है। लेकिन कपड़ों के आधार पर पुलिस अंदाजा लगा रही है कि शव किसी महिला का ही हो सकता है।

​सड़क से 200 मीटर अंदर मिला सूटकेस
फरीदाबाद के सूरजकुंड पाली रोड पर सड़क से 200 मीटर अंदर सूटकेस में कुछ लाश के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने शव के दुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बॉडी से ऊपर का हिस्सा गायब
सूटकेस में मिले में शव का ऊपर का हिस्सा गायब है। नीचे का ही कुछ हिस्सा मिला है। पुलिस का कहना है कि कातिल ने शव को बेरहमी से काटकर टुकड़ों में बांट दिया है।

​अरावली के जंगलों में पुलिस कर रही खोजबीन
पुलिस को शव के पास से महिला के कपड़े मिले हैं। अरावली के जंगलों में पुलिस बॉडी का ऊपर का हिस्सा ढूंढ रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...