10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यहिमालय में ये क्या हो रहा? शिव का सबसे ऊंचा आसन तुंगनाथ...

हिमालय में ये क्या हो रहा? शिव का सबसे ऊंचा आसन तुंगनाथ झुक रहा, साइंटिस्ट हैरान

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 12 हजार 800 फीट की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ शिव मंदिर  झुक रहा है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की तरफ से कराए स्टडी में यह बात निकलकर सामने आई है कि मंदिर में 5 से 6 डिग्री तक का झुकाव और परिसर के अंदर बने मूर्तियों और छोटे स्ट्रक्चर में 10 डिग्री तक का झुकाव देखने को मिला है।

एएसआई अधिकारियों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार को इस संबंध में जानकारी देते हुए संरक्षित इमारत के तौर पर शामिल किए जाने की सलाह दी है। इस पर अमल करते हुए सरकार ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कवायद भी शुरू कर दी है। एएसआई मंदिर में झुकाव की मुख्य वजह को जानने और अगर संभव हो तो रिपेयर करने कोशिश करेगा।

ASI की देहरादून सर्किल के सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट मनोज कुमार सक्सेना ने बताया सबसे पहले तो हम तुंगनाथ मंदिर में झुकाव और डैमेज की वजह जानने की कोशिश करेंगे। और अगर संभव हुआ तो फौरन रिपेयर का काम शुरू करेंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर के निरीक्षण के बाद डिटेल प्रोग्राम तैयार किया जाएगा।

एएसआई के अधिकारी इसके साथ ही मंदिर की जमीन के नीचे के हिस्से के खिसकने या धंसने की आशंका को भी देख कर चल रहे हैं, जिसकी वजह से मंदिर में झुकाव होगा। उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट्स से सलाह के बाद क्षतिग्रस्त नींव के पत्थरों को बदला जाएगा। फिलहाल एजेंसी ने ग्लास स्केल को फिक्स कर दिया, जो मंदिर की दीवार पर मूवमेंट को माप सकता है।

तुंगनाथ को दुनिया की सबसे ऊंचे शिव मंदिर का दर्जा प्राप्त है। आठवीं शताब्दी में कत्यूरी शासकों ने इसका निर्माण कराया था। यह बद्री केदार मंदिर समिति (BKTC) के प्रशासन के तहत आता है। मंदिर में झुकाव के संबंध में एक लेटर बीकेटीसी को भी भेज दिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया इस मैटर को हाल ही में संपन्न हुए बोर्ड की मीटिंग में उठाया गया, जहां सभी लोगों ने एएसआई के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। हम इस मंदिर को उसके वास्तविक स्वरूप में वापस लाने के लिए एसआई की सहायता करने को तैयार हैं। लेकिन हम उन्हें पूरी तरह से सौंपने के पक्ष में नहीं है। हम अपने निर्णय के बारे में सूचित कर देंगे‌।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...