7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यइसमें क्या संदिग्ध है? लालू यादव से जुड़े सवाल पर मीडिया पर...

इसमें क्या संदिग्ध है? लालू यादव से जुड़े सवाल पर मीडिया पर भड़के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

Published on

पटना

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को दरवाजा खुले होने की बात कहते हुए निमंत्रण दिया है। उन्होंने नीतीश को माफ करने की बात कही। उसके बाद लालू यादव अचानक सुर्खियों में आ गए। उधर, तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा कि मीडिया वाले ज्यादा सवाल कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों को ठंडा करने के लिए ये बात कही है। इस बीच कल यानी बुधवार को राबड़ी देवी का जन्मदिन था। उस मौके पर राज्यपाल राबड़ी आवास पहुंचे थे।

राबड़ी आवास गए थे राज्यपाल
राज्यपाल के राबड़ी आवास जाकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की बात को मीडिया ने कुछ अलग तरीके से देखा। उसके बाद मीडिया के एक वर्ग की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन द्वारा पद की शपथ दिलाए जाने के तुरंत बाद खान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी निराशा जाहिर की।

लालू यादव से जुड़ा सवाल
आरिफ मोहम्मद खान ने लालू यादव के आवास पर जाकर मुलाकात की थी। उसकी बाबत प्रश्न किया गया था। इससे पहले राजद अध्यक्ष के बेटे तेजस्वी यादव ने राजभवन में खान से मुलाकात की थी। खान के शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। खान ने पत्रकारों से कहा कि आप मुझे एक बात बताएं। अगर आप किसी जगह जाते हैं और आपके पुराने परिचित हैं, तो क्या आप उनसे मिलना नहीं चाहेंगे? इसी तरह, क्या मैं उन लोगों के साथ कुछ समय बिताना नहीं चाहूंगा जिन्हें मैं 1975 से जानता हूं? मुझे आश्चर्य है कि इसमें क्या संदिग्ध है।

मीडिया पर भड़के राज्यपाल
आरिफ मोहम्मद खान मीडिया के एक वर्ग पर भड़क गए। उन्होंने मीडिया से कहा सभी चीजों को राजनीति के चश्मे से न देखने’ का आग्रह करते हुए कहा कि वह बिहार में एक शानदार कार्यकाल की उम्मीद करते हैं, जहां वह एक ‘सेवक’ के रूप में आए हैं। राज्यपाल ने कहा कि बिहार का एक शानदार और गौरवशाली इतिहास है। बिहार के लोगों में जबरदस्त क्षमता है। आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि वे पूरे देश की व्यवस्था चला रहे हैं। मैं यहां एक सेवक के तौर पर आया हूं।

राज्यपाल को आया गुस्सा
उन्होंने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास के संदर्भ में बिहार बेमिसाल है और अगर हम भविष्य के संदर्भ में सोचें तो इसमें जबरदस्त संभावनाएं भी हैं। ध्यान रहे कि केरल के राज्यपाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान आरजेडी सुप्रीमो के पुराने मित्र हैं। बिहार में सियासी चर्चा के बीच वो राबड़ी आवास पहुंच गए। जिसे लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...