12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या है दिल्ली आबकारी नीति केस जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी...

क्या है दिल्ली आबकारी नीति केस जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार, जानिए

Published on

नई दिल्ली

आबकारी नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। हाई कोर्ट की ओर से केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दंडात्मक कार्रवाई से राहत प्रदान करने से इनकार के ठीक बाद ईडी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर दिल्ली शराब घोटाला मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल इस मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के अलावा बीआरएस नेता के.कविता की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। आइए जानते हैं दिल्ली शराब नीति मामला क्या है।

नवंबर 2021 में दिल्‍ली सरकार ने नई आबकारी नीति लॉन्‍च की। इससे दिल्‍ली में शराब काफी सस्‍ती हो गई और रिटेलर्स को डिस्काउंट देने की छूट भी मिली। हालांकि, बीजेपी ने आरोप लगाए कि शराब लाइसेंस बांटने में धांधली हुई। चुनिंदा डीलर्स को फायदा पहुंचाया गया। जुलाई 2022 आते-आते आंच इतनी तेज हो गई कि उपराज्‍यपाल ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांग ली। रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच को एलजी ने मंजूरी दे दी। उसी केस की जांच करते हुए सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया

हाल ही में ईडी ने एक प्रेस नोट जारी कर शराब नीति मामले में बीआरएस की नेता के कविता को साजिशकर्ता बताया। ईडी ने कहा कि के कविता ने अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर साजिश की। शराब नीति में बदलाव करवाए और फिर उसे अपनी तरह से लागू कराया। इसके बदले में साउथ की शराब लॉबी ने आम आदमी पार्टी को एकमुश्त 100 करोड़ रुपये दिए। इसके बाद शराब के थोक कारोबार में जो कमीशन 12 प्रतिशत किया गया, उसमें से 6 प्रतिशत वापस AAP को भेजा गया। केजरीवाल का नाम कुछ आरोपियों और गवाहों के बयानों में आया इसका जिक्र एजेंसियों ने अपने रिमांड नोट और चार्जशीट में किया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...