14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यUP में ये क्या! बेटी से हुआ रेप, इंसाफ मांगने आई मां...

UP में ये क्या! बेटी से हुआ रेप, इंसाफ मांगने आई मां से चौकी इंचार्ज ने किया बलात्कार

Published on

कानपुर

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली एरिया में अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने आई एक महिला के साथ एक चौकी इंचार्ज ने ही रेप कर दिया। आरोपी अनूप मौर्य ने हाजी शरीफ चौकी में पहले जांच के बहाने बुलाया और फिर महिला से रेप किया। मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला अपनी 17 साल की बेटी के लिए न्याय मांगने हाजी शरीफ चौकी आई थी। उसकी बेटी के साथ भी अज्ञात आरोपियों ने रेप किया था।

अनूप कुछ दिन पहले ही इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुआ था। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि फरेंसिक और अन्य एंगलों से जांच जारी है। कन्नौज सदर कोतवाली में रहने वाली महिला की 17 साल की बेटी के साथ कुछ दिनों पहले गैंग रेप हुआ था। रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज किए जाने के बाद जांच हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज अनूप मौर्य को दी गई थी।

महिला की तरफ से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 26 अगस्त को एसपी दफ्तर में प्रार्थनापत्र दिया था। इस बारे में बात करने के लिए महिला चौकी पहुंची। आरोप है कि इंस्पेक्टर अनूप मौर्य ने महिला को बात करने के लिए पुलिस लाइंस में अपने कमरे पर बुलाया। महिला ने रविवार सुबह फोन किया तो अनूप मौर्य ने उनको पुलिस लाइंस बुलाया। सादे कपड़ों में बाइक से अनूप वहां पहुंचे और महिला को बाइक में बैठाकर आगे तक ले गए।

घर पहुंचने पर इंस्पेक्टर अनूप मौर्य ने महिला के साथ रेप किया। महिला रोते हुए घर न पहुंच कोतवाली पहुंची और हंगामा किया। मामले की गंभीरता देख एसपी ने सीओ सिटी को शिव प्रताप सिंह को मामले की जांच सौंपी। सीओ को जांच में रेप के सबूत मिले। इसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को जेल भेज दिया गया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this