11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने पाकिस्तान को कौन-कौन से हथियार दिए, जम्मू कश्मीर से अरब...

चीन ने पाकिस्तान को कौन-कौन से हथियार दिए, जम्मू कश्मीर से अरब सागर तक भारत की बढ़ी टेंशन

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान लगातार चीनी हथियारों को खरीदकर अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा है। इसमें पनडुब्बियों, युद्धपोतों, टैंकों और मिसाइलों से लेकर लड़ाकू विमान तक शामिल हैं। ये सभी हथियार भारत के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी कई मौकों पर चीन-पाकिस्तान की इस नापाक जोड़ी को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। यह एक ऐसा खतरा है, जिसे भारत अब अनदेखा नहीं कर सकता है। इससे भारत को एक साथ दो मोर्चों पर शक्तिशाली दुश्मनों से उलझना पड़ सकता है।

पाकिस्तान ने चीन से 81 प्रतिशत हथियार खरीदे
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2020 और 2024 के बीच पाकिस्तान के हथियारों के आयात में चीन की हिस्सेदारी 81 प्रतिशत थी। वहीं, इससे पहले के पिछले पांच वर्षों में यह औसतन 74 प्रतिशत थी। इससे पाकिस्तान के शीर्ष हथियार आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन की उपस्थिति मजबूत हुई है। चीन से हथियार खरीदने के प्रमुख कारणों में पाकिस्तान के लिए अमेरिकी, रूसी और यूरोपीय हथियारों से दूर रहना भी अहम है।

पाकिस्तान को हैंगोर क्लास की पनडुब्बी भी मिली
रिपोर्ट के अनुसार, दो हफ्ते पहले, पाकिस्तान को चीन से अपनी दूसरी हैंगोर क्लास पनडुब्बी मिली है। हैंगोर क्लास पनडुब्बी अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। यह केवल एक नियमित हथियार सौदा नहीं है, बल्कि यह अरब सागर और हिंद महासागर में अपने व्यापक विस्तार के हिस्से के रूप में पाकिस्तान की नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करने के चीन के इरादे को दर्शाता है।

भारत की बढ़ी टेंशन
चीन-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य गठबंधन से भारत में गहरी चिंता पैदा हो रही है। भले ही भारत और चीन कूटनीतिक और सांस्कृतिक (लोगों से लोगों) जुड़ाव के माध्यम से 2020 के लद्दाख सीमा गतिरोध से तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने का प्रयास कर रहे हों, लेकिन इस्लामाबाद में बीजिंग की निरंतर हथियार पाइपलाइन भारतीय रणनीतिकारों के लिए खतरे की घंटी बनी हुई है। दूसरी ओर पाकिस्तान भारत के पूर्व में बांग्लादेश के हालात बिगाड़ रहा है। इससे भारत के लिए एक नया मोर्चा खड़ा हो रहा है।

SIPRI की रिपोर्ट ने क्या बताया
SIPRI की नवीनतम रिपोर्ट इस बात को रेखांकित करती है कि कैसे चीन के बढ़ते हथियार निर्यात दक्षिण एशिया में सैन्य संतुलन को बदल रहे हैं। पाकिस्तान अपनी रक्षा जरूरतों के लिए चीन पर अधिकाधिक निर्भर होता जा रहा है, जबकि भारत पश्चिमी आपूर्तिकर्ताओं की ओर मुड़ रहा है, जिससे इजरायल के अलावा अमेरिका और फ्रांस के साथ सैन्य संबंध मजबूत हो रहे हैं। यह एलाइंगमेंट स्पष्ट भू-राजनीतिक विभाजन पैदा कर रहा है: एक तरफ चीन और उसके रणनीतिक सहयोगी हैं और दूसरी तरफ पश्चिम समर्थित भारत है।

चीन ने पाकिस्तान को कौन-कौन से हथियार दिए
चीन ने पाकिस्तान को लंबी दूरी के टोही ड्रोन, टाइप 054A गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट, VT-4 युद्धक टैंक और J-10CE फाइटर जेट प्रदान किए हैं। इसके अलावा हैंगोर क्लास की पनडुब्बी की टेक्नोलॉजी भी पाकिस्तान को मिली है। J-10CE फाइटर जेट और HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान की सैन्य ताकत काफी ज्यादा बढ़ी है। SIPRI के सैन्य विशेषज्ञ सिमोन वेज़मैन ने सैन्य मामलों में चीन को पाकिस्तान का “एकमात्र वास्तविक सहयोगी” बताया है, जो इस्लामाबाद को रणनीतिक लाभ प्रदान कर रहा है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...