5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीति8 महीने में क्या-क्या बेचेगी सरकार? मंत्री ने गिनाए एक-एक कंपनी के...

8 महीने में क्या-क्या बेचेगी सरकार? मंत्री ने गिनाए एक-एक कंपनी के नाम!

Published on

नई दिल्ली,

सरकार ने खजाने को भरने के लिए पिछले साल 6 लाख करोड़ रुपये की नेशनल मनीटाइजेशन पाइपलाइन का ऐलान किया था. इसके तहत साल 2025 तक सरकार बिजली से लेकर सड़क और रेलवे तक की बुनियादी संरचनाओं से पैसे जुटाने वाली है. ताजा अपडेट में सरकार ने सोमवार को संसद में बताया कि इस स्कीम (NMP) के तहत मौजूदा फाइनेंशियल ईयर (FY 22-23) में विभिन्न बुनियादी संरचनाओं से 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.

पिछले फाइनेंशियल ईयर में मिले इतने करोड़
चालू फाइनेंशियल ईयर यानी FY23 के चार महीने पहले ही बीत चुके हैं. अगस्त 2022 से लेकर मार्च 2023 तक अब सरकार के पास आठ महीने बचे हैं. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोसकभा को एक लिखित जवाब में बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर यानी FY22 में सरकार ने बुनियादी संरचनाओं से करीब 97 हजार करोड़ रुपये जुटाए थे. इस फाइनेंशियल ईयर में जो प्रमुख डील होने वाले हैं, उनमें पीपीपी कंसेशन पर आधारित हाइवे के टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट, पारवग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट , पिछले फाइनेंशियल ईयर में नीलाम किए गए कोयला व खनिज खदानों से होने वाली सालाना कमाई, रेलवे कॉलोनीज के रिडेवलपमेंट में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट, पीपीपी मॉडल पर लीज पर दिए 6 एयरपोर्ट से मिलने वाली रकम और पीपीपी मॉडल पर लीज पर दिए गए पोर्ट टर्मिनल में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट शामिल हैं.

इतनी रकम जुटाना चाह रही है सरकार
मंत्री ने कहा, ‘नेशनल मनीटाइजेशन पाइपलाइन के तहत FY22-23 के दौरान जिन संपत्तियों से पैसे जुटाए जाने वाले हैं, उनकी इंडिकेटिव वैल्यू 1,62,422 करोड़ रुपये है.’ किसी भी संपत्ति की इंडिकेटिव वैल्यू का मतलब उस कीमत से होता है, जो संपत्ति के मालिक को लीज की रकम या प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के मार्फत प्राप्त होने की उम्मीद रहती है. एक्चुअल वैल्यू यानी मनीटाइजेशन के बाद प्राप्त कुल रकम कई बार इंडिकेटिव वैल्यू से काफी कम रह जाती है.

इन सेक्टर्स की संपत्तियों का होगा मनीटाइजेशन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर के दौरान हाइवे टीओटी बंडल्स, InvIT के फ्यूचर राउंड, खेल से जुड़ी संरचनाओं के पुनर्विकास, बिजली उत्पादन व ट्रांसमिशन से जुड़ी संपत्तियां, पीपीपी के जरिए एयरपोर्ट लीज, पीपीपी आधारित पोर्ट प्रोजेक्ट, सिलोज और वेयरहाउसेज का विकास, टावर से जुड़ी संपत्तियों का मनीटाइजेशन, खनन से जुड़ी संपत्तियों का मनीटाइजेशन आदि प्रस्तावित हैं. उन्होंने कहा कि नेशनल मनीटाइजेशन पाइपलाइन के तहत जिन सेक्टर्स की पहचान की गई है, उनमें सड़कें, हवाई अड्डे, बंदरगाह, रेलवे, वेयरहाउसेज, गैस पाइपलाइन, बिजली उत्पादन व वितरण की संरचना, खनन, दूरसंचार, स्टेडियम और शहरी रियल एस्टेट जैसे सेक्टर शामिल हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...