17.7 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिजब BJP के 'लक्ष्मण' को गोली लगी, सोनिया ने प्लेन करवाया और...

जब BJP के ‘लक्ष्मण’ को गोली लगी, सोनिया ने प्लेन करवाया और अटल बदहवास पहुंचे मुंबई

Published on

नई दिल्ली

22 अप्रैल 2006… वह तारीख जिस दिन बीजेपी नेता प्रमोद महाजन को उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन ने गोली मार दी। एक दो नहीं तीन गोलियां। प्रमोद महाजन को जब गोली मारी गई तब वह अपने मुंबई के वर्ली स्थित घर पर थे। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन आखिरकार 3 मई को उनके नहीं रहने की खबर आती है। गोली मारे जाने की ऐसी खबर थी जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। हिंदुजा अस्पताल जहां प्रमोद महाजन को एडमिट कराया गया था वहां राजनीति, बॉलीवुड और कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों के आने का तांता लग गया। हर कोई प्रमोद महाजन की हालत कैसी है यह जानना चाहता था। बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह दोनों ने अपनी यात्राओं पर तत्काल विराम लगाया और मुंबई के लिए रवाना हो गए। प्रमोद महाजन बीजेपी के सबसे दिग्गज नेताओं में से एक थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी घनिष्ठता जगजाहिर थी। इस खबर को सुनकर वह परेशान थे। अटल जी उस वक्त पीठ दर्द से पीड़ित थे लेकिन खुद को मुंबई जाने से रोक नहीं सके। प्रमोद महाजन वह शख्स हॉस्पिटल में थे जिन्हें कुछ ही महीने पहले उन्होंने बीजेपी का लक्ष्मण बताया था।

जब अटल बिहारी वाजपेयी हॉस्पिटल पहुंचे
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्काल मुंबई जाने का फैसला किया। उन्होंने उप-राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के विमान में मुंबई के लिए सवारी की। जब वह हॉस्पिटल पहुंचे तब बिल्कुल ही अलग ही नजारा था। हॉस्पिटल जब वह पहुंचे तब प्रमोद महाजन की बेटी पूनम ने उनके पैर छुए उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन को गले लगाया और ढांढस बंधाया। पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री और सभी बड़े नेता जिसमें सुषमा स्वराज और अरुण जेटली मुंबई के लिए निकल चुके थे। जब यह घटना हुई उसके 6 महीने पहले की ही बात थी जब अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रमोद महाजन को पार्टी का लक्ष्मण बताया था।

मुंबई के शिवाजी पार्क की वो रैली जिसमें महाजन को बताया लक्ष्मण
2005 में मुंबई के शिवाजी पार्क में बीजेपी के रजत जयंती समारोह में एक रैली को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि वह राजनीति से रिटायर होंगे। इस रैली में ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में आडवाणी और प्रमोद महाजन, राम-लक्ष्मण की जोड़ी है। उन्होंने प्रमोद महाजन को पार्टी का लक्ष्मण बताया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी। प्रमोद महाजन की गिनती पार्टी के सबसे हाईप्रोफाइल नेताओं में होती थी। पार्टी के दूसरी पीढ़ी के नेताओं में वह सबसे सक्रिय थे। वह पार्टी का एक ऐसा चेहरा बन गए थे जिसकी पहचान पूरे देश भर में थी।

प्रमोद महाजन पर था वाजपेयी को पूरा भरोसा
प्रमोद महाजन की एक वक्त गिनती बीजेपी के सबसे सफल और शक्तिशाली नेताओं के तौर पर होती थी। कोई राजनीतिक आधार न होने के बावजूद उन्होंने राज्य की राजनीति से लेकर पूरे देश में अपनी छवि बनाने कामयाब रहे। आडवाणी की रथयात्रा में भी वह मुख्य सूत्रधार रहे। एक अच्छे वक्ता होने के साथ ही वह केंद्र की राजनीति के भी मुख्य सूत्रधार रहे। पॉलिटिकल मैनेजर शब्द गढ़ा गया तो महाजन के लिए। प्रमोद महाजन भारतीय राजनीति के एक ऐसे किरदार थे जो हर वक्त राजनीति के केंद्र में रहते थे। प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रमोद महाजन पर काफी भरोसा किया। अटल जी के साथ प्रमोद महाजन की बॉन्डिंग कैसी थी यह सबको पता है। सदन में वह अटल बिहारी वाजपेयी के पीछे बैठते थे और जरूरत पड़ने पर उनके कान में कुछ-कुछ कहते रहते थे।

महाजन देश की राजनीतिक नब्ज को पहचानने वाले नेता थे। वह एक शानदार वक्ता थे जो सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। उनके अंदर यह क्षमता थी कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को लामबंद कर सकें और उनमें जोश भर सकें। वह पार्टी के लिए संकटमोचक थे। 2004 लोकसभा चुनाव में वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए की हार होती है। इस चुनाव में प्रचार के केंद्र में प्रमोद महाजन थे। हार के बाद उन्होंने इसकी जिम्मेदारी भी ली।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...