7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यUP: शादी से मना किया तो महिला ने जूस में दी नशीली...

UP: शादी से मना किया तो महिला ने जूस में दी नशीली दवा, फिर धारदार हथियार से युवक पर किया अटैक

Published on

नोेएडा,

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने 21 साल के युवक को कथित तौर पर जान मारने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार दोनों हाल में सोशल मीडिया पर दोस्त बने थे और जब शख्स ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया तो वह भड़क गई थी. ऐसे में महिला ने उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था और अपने दो साथियों से उसे धारदार हथियार से मारने की कोशिश की.

रबूपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात रोनिजा गांव निवासी हंसराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बीकॉम में पढ़ने वाले 21 साल के बेटे धीरज के पास 24 दिसंबर की सुबह आरोपी महिला प्रिया का फोन आया था. महिला ने उससे मिलने के लिए कहा जहां उसने बेटे पर हमला कर दिया. घायल युवक के पिता ने बताया कि करीब छह महीने पहले उनके बेटे और प्रिया की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा आ गई थी.

हंसराज ने आरोप लगाया कि उसका बेटा और प्रिया कार में साथ थे जब उसने जूस में नशीली दवा मिलाकर धीरज को पिला दी. उन्होंने बताया कि बाद में महिला ने अपने दो दोस्तों को बुलाया और धारदार हथियार से उसे मारने की कोशिश की. हंसराज ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके बेटे को कार में बेहोश देखा तो उसकी पहचान की और पुलिस को सूचना दी. रिपोर्ट में कहा गया है कि धीरज को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this