4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यशिकायत की तो उल्टा स्कूल बोला, यहां यही रूल है... मुजफ्फरनगर में...

शिकायत की तो उल्टा स्कूल बोला, यहां यही रूल है… मुजफ्फरनगर में बच्चे को पिटवाने पर छलका पिता का दर्द

Published on

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे को छात्रों से पिटवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर सियासत भी होने लगी है। 7 साल के बच्चे को थप्पड़ मरवाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई भी तेज हो गई है। मामले को लेकर पीड़ित बच्चे के पिता ने कहा कि मैडम ने बच्चे को टॉर्चर किया है और जब हम इसकी शिकायत लेकर स्कूल में गए थे तो उन्होंने कहा कि यहां तो ऐसे ही होता है। उन्होंने शिक्षिका पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुर्सी पर बैठी शिक्षिका क्लास के स्टूडेंट्स से एक अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे को नस्लीय टिप्पणी करते हुए थप्पड़ मरवा रही है। बच्चे के पिता ने बताया, ‘मैडम बच्चे को बार-बार पिटवा रही थीं। मेरा भतीजा किसी काम से स्कूल गया था। उसने देखा कि टीचर मेरे बच्चे को टॉर्चर कर रही हैं तो उसने वीडियो बना लिया।’ उन्होंने कहा कि हमने स्कूल में पहले कहा था कि मेरा बच्चा कमजोर है, उसे टाइट रखिए लेकिन उसे सिर्फ मैडम ही मार सकती थीं या बच्चे को कोई सीनियर भी ऐसा करता तो हमे मलाल नहीं होता लेकिन बच्चे को एक घंटा, दो घंटा टॉर्चर करना बहुत जोर पड़ा।

‘बच्चे की तबीयत ठीक लेकिन डरा हुआ है’
उन्होंने बताया कि बच्चे की तबीयत अब ठीक है लेकिन वह डरा हुआ है। हमने शिकायत कराई है। एमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता को फोन कर मामले की जानकारी ली थी। बच्चे के पिता ने बताया कि ओवैसी साहब ने फोन कर कहा कि बच्चे की तालीम मत रोकिए। आप चाहते हों तो हैदराबाद में तालीम करवाएंगे। यहां (मुजफ्फरनगर में) भी चाहेंगे किसी स्कूल में तो वहां भी तालीम करवाएंगे। हालांकि पिता ने कहा कि छोटा बच्चा है तो इतनी दूर हैदराबाद में तो नहीं भेज सकते।

‘हिंदू-मुस्लिम का मैटर नहीं’
मामले के सांप्रदायिक रंग लेने पर उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम का कोई मैटर नहीं है इसमें। माहौल ठीक है यहां का। भाईचारा है गांव में। बताया जा रहा है कि जिस टीचर पर बच्चे को पिटवाने का आरोप लगा है, वह विकलांग है। इस पर उन्होंने कहा, ‘वो तो सब पता है लेकिन एक घंटा या दो घंटा बच्चे पर अत्याचार करना कोई समझदारी की बात नहीं है। हम जब उलाहना लेकर स्कूल गए तो उल्टा हमसे कहा गया कि यहां पर तो यही रूल है। ऐसे ही होता है। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...