6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराजनीतिजब नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार... प्रधानमंत्री...

जब नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार… प्रधानमंत्री ने पकड़ लिया हाथ

Published on

नई दिल्ली,

एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी(यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए जोरदार भाषण दिया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जेडीयू मोदी जी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है. इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और हम पूरे तौर पर इनके साथ रहेंगे. लोग बिना मतलब के बात बोल रहे हैं.

NDA संसदीय दल की बैठक के अपने भाषण के बाद जब नीतीश कुमार वापस मंच की तरफ आए तो उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की. जैसे ही नीतीश कुमार पैर छूने को बढ़े तो पीएम मोदी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए गर्मजोशी से हाथ मिलाया, जिसका नीतीश कुमार ने सिर झुकाकर अभिनंदन किया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गौर करने वाली बात ये है कि सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी से उम्र में एक साल छोटे हैं.

‘अगली बार सब हारेगा’
इससे पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने जेडीयू की तरफ से नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिया और कहा कि 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, नीतीश कुमार ने आगे कहा, ‘इन्होंने पूरे देश की सेवा है, पूरा भरोसा है जो कुछ भी बचा है अगली बार ये सब पूरा कर देंगे, जो भी राज्य का है हमलोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे. हम देखें हैं कि इधर उधर कुछ जीत गया है, अगली बार जो आइएगा न तो सब हारेगा. उन लोगों (विपक्ष) ने आजतक कोई काम नही किया है देश बहुत आगे बढ़ेगा बिहार का सब काम हो ही जाएगा.’

नीतीश ने कहा, ‘बिहार के सभी लंबित काम पूरे किए जाएंगे. यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके (पीएम मोदी) साथ मिलकर काम करेंगे. आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें. जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे…हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे…’

 

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...