9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराजनीतिजब पीएम मोदी ने खत्म किया भाषण, तो मेज क्यों थपथपाने लगे...

जब पीएम मोदी ने खत्म किया भाषण, तो मेज क्यों थपथपाने लगे राहुल गांधी?

Published on

नई दिल्ली

आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशाना। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा तो वहीं दूसरी ओर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। बीजेपी सांसदों ने सदन में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए, तो विपक्ष के नेता ‘अडानी-अडानी’ के नारे लगाते दिखे। जब पीएम मोदी ने अपना भाषण पूरा किया तो राहुल गांधी भी मेज थपथपाते दिखे। लेकिन वो पीएम मोदी के समर्थन में मेज नहीं थपथपा रहे थे, बल्कि अडानी के नारे लगा रहे विपक्षी नेताओं का समर्थन कर रहे थे।

‘पीएम मोदी ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया- राहुल’
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद सदन के बाहर राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने एक भी जवाब नहीं दिया। उनके भाषण से सच्चाई दिखती है। अगर(अडानी) मित्र नहीं है तो उनको(PM) कहना चाहिए था कि जांच कराएंगे। शैल कंपनी, बेनामी पैसा घूम रहा है उस पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री उनकी रक्षा कर रहे हैं।

दुष्यंत कुमार की कविता की कुछ लाइन सुनाकर कसा तंज
सदन के भीतर जब प्रधानमंत्री कांग्रेस पर तंज कस रहे थे तब भी राहुल गांधी ध्यान से उनके भाषण को सुन रहे थे। पीएम मोदी ने दुष्यंत कुमार की कविता की कुछ लाइन सुनाते हुए कहा, ‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हे यकीं नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘सदन में भ्रष्टाचार की जांच करने वाली एजेंसियों को बहुत कुछ कहा गया। विपक्ष के लोग इस विषय में सुर में सुर मिला रहे थे। मुझे लगता था कि देश की जनता देश के चुनाव के नतीजे ऐसे लोगों को जरूर एक मंच पर लाएगी लेकिन वो तो हुआ नहीं। लेकिन इन लोगों को ईडी का धन्यवाद करना चाहिए कि ईडी के कारण एक मंच पर आए हैं। कुछ लोगों को यहां हार्वर्ड स्टडी का बड़ा जोर है। कांग्रेस ने कहा था कि भारत की बर्बादी हार्वर्ड में स्टडी होगी। बीते वर्षों में हार्वर्ड में एक बड़ी रोचक स्टडी हुई है। द राइज एंड डिक्लाइन इंडियाज कांग्रेस पार्टी। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस की बर्बादी पर बड़े-बड़े विश्वविद्यालय में अध्ययन होना ही होना है।ट

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...