12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य'संत के पास चार्टर प्लेन कहां से आया', रनवे पर बाबा बागेश्वर...

‘संत के पास चार्टर प्लेन कहां से आया’, रनवे पर बाबा बागेश्वर के भक्तों के आने पर भड़कीं JDU-RJD

Published on

पटना,

पांच दिनों के बिहार दौरे के बाद बाबा बागेश्वर वापस लौट चुके हैं, लेकिन पटना एयरपोर्ट से उनकी रवानगी के दौरान रनवे तक भक्तों का पहुंच जाना अब सियासी मुद्दा बनते जा रहा है. इस मामले में महागठबंधन बाबा के समर्थन में उतरी बीजेपी को घेरने में जुट गया है. दरअसल, बुधवार की शाम जब बाबा बागेश्वर पटना से रवाना हुए तो एयरपोर्ट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी.

पहले पटना एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट पर हंगामा हुआ और उसके बाद एयरपोर्ट के अंदर रनवे पर बाबा के भक्त दौड़ते नजर आए. चार्टर्ड प्लेन से रवाना होने के दौरान बाबा के इर्द-गिर्द भक्तों का जमावड़ा रहा और उनके समर्थन में नारेबाजी होती रही. अब इस पूरे मामले को लेकर एक तरफ जहां एयरपोर्ट प्रशासन के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सियासत भी शुरू हो गई है.

संत के पास प्लेन कहां से आया: जेडीयू प्रवक्ता
एयरपोर्ट के रनवे तक बाबा के भक्तों के पहुंचने पर महागठबंधन ने बीजेपी को घेरा है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) का सीधा कहना है कि इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जांच करवानी चाहिए. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने यह भी कहा है कि सनातन वाले एक संत के पास चार्टर प्लेन कहां से आ रहा है, यह बीजेपी को बताना चाहिए. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले में आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता और एयरपोर्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाना ठीक नहीं है.

देखने को मिला अफगानिस्तान जैसा नजारा: आरजेडी प्रवक्ता
वहीं, आरजेडी भी इस मामले को लेकर आक्रामक है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि अफगानिस्तान जैसा नजारा पटना के एयरपोर्ट पर देखने को मिला. पटना के एयरपोर्ट पर जो कुछ हुआ उस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय और विमानन मंत्रालय को जवाब देना चाहिए, जो भी दोषी हैं उनके ऊपर एक्शन लिया जाना चाहिए. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि देश के संविधान को मजाक बनाकर रख दिया गया है.

बाबा को बीजेपी का साथ
वहीं, इस पूरे मामले पर बीजेपी बाबा के साथ खड़ी नजर आ रही है. बाबा बागेश्वर के दौरे की सफलता के बाद बीजेपी उत्साहित है. बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की सफलता से महागठबंधन में बेचैनी है. पहले जो लोग विरोध कर रहे थे अब वह बाबा के कार्यक्रम की सफलता के बाद बहाना ढूंढ रहे हैं. बीजेपी विधायक ने कहा है कि भक्तों का जनसैलाब नियंत्रित करना मुश्किल है और अगर रनवे तक के भक्त पहुंचे हैं तो ऐसा पहले भी नेताओं के साथ होता रहा है.

यह है पूरा मामला
दरअसल, बुधवार को बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के समापन के बाद छतरपुर वापस जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरी थी. जब लोगों को जानकारी मिली थी कि बाबा प्लेन के जरिए वापस जा रहे हैं तो सैकड़ों लोग पटना एयरपोर्ट पहुंच गए थे. जिसके कारण वहां पर भारी भीड़ लग गई थी. वहीं, कुछ लोग रनवे तक बाबा की झलक पाने के लिए पहुंच गए थे. इस दौरान एयरपोर्ट सिक्योरिटी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. बड़ी ही मुश्किल से धीरेंद्र शास्त्री को उनके प्लेन तक पहुंचाया गया था.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...