7.2 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यजहां सांसद और पांच विधायक, सपा का वह मजबूत किला धराशायी, जमानत...

जहां सांसद और पांच विधायक, सपा का वह मजबूत किला धराशायी, जमानत भी नहीं बची

Published on

मेरठ

समाजवादी पार्टी के सियासी तौर पर वेस्ट यूपी में सबसे मजबूत किला कहे जाने वाले मुरादाबाद में सपा अपनी जमानत भी नहीं बचा सकी। मेयर सीट पर सपा के कैंडिडेट के जमानत जब्त हो गई। हालात ऐसे हो गए कि सपा के मेयर प्रत्याशी हाजी रईस उद्दीन चुनावी मुकाबले में दिखे ही नहीं। उन्हें सिर्फ 13441 वोट ही मिले, जबकि कांग्रेस यहां दूसरे नंबर पर रही।

मुरादाबाद जिले और मंडल को यूपी में सपा का मजबूत गढ़ कहा जाता है। 2014 और 2019 की मोदी लहर में भी मुरादाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा। मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों में से 5 मुरादाबाद ग्रामीण, कुंदरकी, बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा पर भी सपा जीती हैं। मुरादाबाद नगर में बीजेपी जीती थी। इस सीट पर सपा की ही सियासी दुगर्ति नहीं हुई बसपा प्रत्याशी मोहम्मद यामीन भी अपनी जमानत नहीं बचा सके।

बीएसपी को मुरादाबाद नगर निगम में सिर्फ 15845 मत मिले हैं। इसके उलट कांग्रेस ने नगर निगम के चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी को 117826 वोट मिले। वह दूसरे नंबर पर रहे। सपाइयों का कहना है कि पार्टी ने चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव या कोई और बड़ा सपा नेता यहां वोट मांगने तक नहीं आया।

ऐसे बचती है जमानत
कुल मतदान का 1/6 यानी 16.66 प्रतिशत वोट अगर किसी प्रत्याशी को नहीं मिलता है तब उसकी जमानत जब्त मानी जाती है। मुरादाबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 291143 वोट पड़े थे। ऐसे में जमानत बचाने के लिए प्रत्याशी को 48524 वोट पाना जरूरी था। सपा बसा और दूसरे छोटे दल ऐसा नहीं कर सके। उनकी जमानत जब्त हो गई।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...