24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'फ्री की रेवड़ी चाहिए या नहीं... दिल्ली की जनता तय करेगी', चुनावी...

‘फ्री की रेवड़ी चाहिए या नहीं… दिल्ली की जनता तय करेगी’, चुनावी कैंपेन लॉन्च कर बोले अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संजयोक अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा चुनाव से पहले पूरे दिल्ली में ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान की शुरूआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता का पैसा, जनता की रेवड़ी, तो उस पर हक़ भी जनता का ही है.

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कई बार कहा है कि केजरीवाल मुफ़्त की रेवड़ी दे रहे हैं और इसे बंद किया जाना चाहिए. केजरीवाल खुलेआम कह रहा है कि हम ये रेवड़ी दे रहे हैं. दिल्ली के लोगों को तय करना है कि उन्हें ये रेवड़ी चाहिए या नहीं. अगर बीजेपी जीतती है तो वे ये योजनाएं बंद कर देगी. बीजेपी ने अपने और अपने गठबंधन द्वारा शासित राज्यों में ये रेवड़ियां लागू नहीं की हैं. ये “मुफ़्त की रेवड़ी” नहीं हैं बल्कि ये करदाताओं के पैसे से लागू की गई योजनाएं हैं.’

65 हजार बैठकें आयोजित की जाएंगी- केजरीवाल
रेवड़ी पर चर्चा अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘इस अभियान में दिल्ली में 65 हजार बैठकें की जाएंगी. हमारे बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर सभी स्वयंसेवक पर्चे बांटेंगे. हमने दिल्ली के लोगों को 6 मुफ्त की रेवड़ी दी हैं. पीएम मोदी ने कई बार कहा है कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी दे रहे हैं और इसे बंद किया जाना चाहिए.’

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने अपने और अपने गठबंधन द्वारा शासित राज्यों में इन रेवड़ियों को लागू नहीं किया है. ये “मुफ्त की रेवड़ी” नहीं हैं, बल्कि ये करदाताओं के पैसे से लागू की गई योजनाएं हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप बीजेपी को वोट देते हैं, तो आपको बढ़े हुए बिजली बिल और लंबे पावर कट मिलेंगे

6 रेवड़ियों में शामिल हैं:
1- केजरीवाल ने कहा, ‘सभी के लिए मुफ्त बिजली, कोई बिजली कटौती नहीं. जो काम वे गुजरात में 30 साल में नहीं कर पाए, वह हमने दिल्ली में 10 साल में कर दिखाया.’
2- मुफ़्त पानी: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे सत्ता में आने के बाद खराब पानी के बिल माफ़ कर दिए जाएंगे, अगर भाजपा जीतती है तो आपको ये बढ़े हुए बिल भरने पड़ेंगे.
3- मुफ़्त शिक्षा: पूर्व सीएम ने कहा कि हमने दिल्ली के स्कूलों का कायाकल्प किया. अगर भाजपा जीतती है, तो दिल्ली के स्कूल बर्बाद हो जाएंगे.
4- मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा: AAP संयोजक ने कहा, ‘हमारे कार्यकाल में मोहल्ला क्लीनिक बने, अस्पतालों का कायाकल्प हुआ. अगर भाजपा सत्ता में आती है तो स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बर्बाद हो जाएगी.’
5- महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा
6- बुज़ुर्गों के लिए मुफ़्त तीर्थ यात्रा

बीजेपी का हमला
वहीं केजरीवाल के ‘फ्री की रेवड़ी’अभियान पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी की सरकार जन कल्याण योजना का विस्तार कर रही है.दिल्ली में विश्वकर्मा आयुष्मान योजना लागू नहीं कर सकते क्योंकि दिल्ली में की भ्रष्ट सरकार ये होने नही देने चाहती.अरविंद केजरीवाल पानी की बात करते हैं क्या दिल्ली में पानी साफ मिलता है क्या?

उन्होंने कहा, ‘अगर दिल्ली में साफ पानी मिलता तो दिल्ली के सरकारी अस्पताल में 21000 लोग पानी के कारण बीमार न पड़ते. अरविंद केजरीवाल शिक्षा की बात करते हैं स्कूलों के निर्माण में जो शिक्षा घोटाला हुआ है उसकी बात करेंगे.’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कॉमर्स और साइंस की पढ़ाई नहीं हो रही है. कि बेहतर स्वास्थ्य मॉडल की बात करते हैं दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में बच्चों को नकली दवाइयां दी जा रही है. आपके अस्पतालों में नकली टेस्ट कराए जाते हैं. आप महिलाओं के मुफ्त सफर की बात करते हैं हम कि दिल्ली के बुजुर्गों के सफर की बात करते है.’

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...