15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान पुलिस अधिकारियों के बैंक खातों में कौन जमा कर रहा करोड़ों?...

पाकिस्तान पुलिस अधिकारियों के बैंक खातों में कौन जमा कर रहा करोड़ों? सैलरी के साथ आए 10 करोड़ रुपए

Published on

कराची

पाकिस्तान का एक पुलिस अधिकारी सिर्फ एक रात में ही करोड़पति बन गया लेकिन हैरानी के साथ खुशी बहुत देर तक न टिक सकी। मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची शहर का है। यहां के एक पुलिस अधिकारी के बैंक खाते में एक अज्ञात स्रोत से अचानक 10 करोड़ रुपए आ गए, जिससे वह रातों-रात करोड़पति बन गया। कराची के बहादुराबाद पुलिस थाने के जांच अधिकारी यह जानकर हैरान रह गए कि उनके बैंक खाते में उनके वेतन समेत 10 करोड़ रुपए जमा हो गए हैं।

पुलिस अधिकारी आमिर गोपांग ने कहा, ‘मैं अपने खाते में इतना पैसा देख आश्चर्यचकित रह गया, क्योंकि इतना पैसा देखने की बात तो दूर, मेरे खाते में कुछ हजार रुपए से ज्यादा कभी भी नहीं आए।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में तब पता चला जब बैंक ने मुझसे संपर्क किया और मुझे बताया कि मेरे खाते में 10 करोड़ रुपए हस्तांतरित हो गए हैं।’ उन्होंने कहा कि उनके बैंक खाते पर रोक लगा दी गई थी।

अन्य अधिकारियों को भी मिले पांच करोड़
पुलिस अधिकारी के एटीएम कार्ड को भी बैंक ने ‘ब्लॉक’ कर दिया था, क्योंकि वे जांच कर रहे थे। इसी तरह की घटनाओं में लरकाना और सुक्कुर में, अन्य पुलिस अधिकारियों को भी उनके बैंक खातों में बड़ी रकम मिली थी। लरकाना में, तीन पुलिस अधिकारियों को पता चला कि उनमें से प्रत्येक के खाते में पांच करोड़ रुपए हस्तांतरित हुए थे, जबकि सुक्कुर में एक पुलिस अधिकारी के खाते में इतनी ही राशि आई थी।

कहां से आ रहे करोड़ों रुपए?
संपर्क करने पर लरकाना पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘तीनों पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी से इनकार किया है कि उनके खातों में बड़ी मात्रा में पैसा कैसे आया।’ फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है कि पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों के खातों में करोड़ों की राशि कहां से आ रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...