8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में जय-वीरू और गब्बर कौन? दिलचस्प हुई BJP-कांग्रेस की जुबानी...

मध्य प्रदेश में जय-वीरू और गब्बर कौन? दिलचस्प हुई BJP-कांग्रेस की जुबानी जंग

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश के चुनाव में क्रिकेट सितारों से लेकर फिल्मी किरदारों तक, जुबानी जंग दिलचस्प हो गई है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लेकर विपक्षी कांग्रेस तक, सभी दलों के नेता एक-दूसरे को जय-वीरू, गब्बर-सांभा बताने में लगे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मैहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी पर नाम लिए बिना हमला बोलते हुए जय-वीरू को चोर बताया. वहीं, जय-वीरू को लेकर जारी सियासी नूरा-कुश्ती में नरेंद्र सिंह तोमर की भी एंट्री हो गई है.

दिमनी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वह (कमलनाथ और दिग्विजय सिंह) जय-वीरू आज बने हैं, हम (शिवराज-तोमर) तो पहले से हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने फिल्मी किरदार जय-वीरू के नाम पर बहस को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.

उन्होंने कहा है कि जनता अपने मुद्दों पर चर्चा चाहती है लेकिन बीजेपी नेताओं को फिल्मी बातें सूझ रही हैं. शिवराज की अदाकारी तो पहले से ही मशहूर है, अब तोमर भी फिल्मी पात्रों पर शोध कर रहे हैं. बीजेपी एक आपात बैठक बुलाकर यह तय कर ले कि उनके यहां कौन गब्बर है और कौन सांभा.

बात बस जुबानी जंग तक ही नहीं है. चुनाव प्रचार से जुड़े वीडियो में भी शोले के रंग घुलते नजर आ रहे हैं. आलोट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गब्बर, सांभा और कालिया को एक पहाड़ी पर दिखाया गया है. गब्बर सांभा से पूछते दर्शाया गया है कि आलोट का मन क्या है? कालिया इसके जवाब में बोलता है- आलोट का मन, चिंतामण.

सुरजेवाला के बयान से हुई थी जय-वीरू की एंट्री
दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गजों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मनमुटाव को लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला से पिछले दिनों सवाल हुआ. जवाब में सुरजेवाला ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की तुलना फिल्म शोले के किरदार जय-वीरू से कर दी. चुनावी मौसम में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी मौका कहां चूकने वाली थी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जय-वीरू और कमलनाथ-दिग्विजय की जोड़ी में समानता बताते हुए कह दिया कि दोनों ही जनता का पैसा लेकर फुर्र होने की फिराक में रहते हैं. अंतर इतना है कि रील लाइफ के जय-वीरू में दोस्ताना था तो यहां कपड़े फाड़े जा रहे हैं. कमलनाथ ने इसके जवाब में गब्बर का जिक्र कर दिया.

शिवराज के वार पर कमलनाथ का पलटवार
कमलनाथ ने शिवराज के वार पर पलटवार करते हुए कहा कि जय-वीरू की जोड़ी ने ही अत्याचारी गब्बर का हिसाब किया था. अब कौन ठाकुर है और कौन गब्बर. कमलनाथ का इशारा कैलाश विजयवर्गीय की ओर था. कैलाश विजयवर्गीय ने साल 2011 में कहा था कि इंदौर के मामले में मेरा हाल शोले के ठाकुर जैसा है.हाथ बंधे हैं. वहीं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुद्दा जय-वीरू का नहीं, उनके (बीजेपी) के झूठ और भ्रष्टाचार का है. उन्होंने मध्य प्रदेश को पिछले 20 साल से उसी तरह लूटा है जिस तरह से गब्बर ने लूटा था.

राजनाथ कर चुके हैं धोनी-पंड्या का जिक्र
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धोनी जैसा फिनिशर बताया था. राजनाथ ने कहा था कि शुरुआत चाहे जैसी भी हो, शिवराज मैच जिता ले जाते हैं. इसके करीब महीने भर बाद राजनाथ सिंह का एक और बयान आया. अबकी राजनाथ ने इंदौर-1 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय की तुलना टी-20 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या से कर दी थी.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...