21.8 C
London
Sunday, August 3, 2025
Homeराज्यकौन था खूंखार नक्सली जयराम उर्फ चलपति, सिर पर था एक करोड़...

कौन था खूंखार नक्सली जयराम उर्फ चलपति, सिर पर था एक करोड़ का इनाम, मुठभेड़ में ढेर

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। रविवार से चल रही मुठभेड़ में 16 से ज़्यादा नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। चलपति नक्सलियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य था। सुरक्षाबलों ने मौके से कई हथियार भी बरामद किए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे नक्सलवाद के ख़िलाफ़ बड़ी जीत बताया है।

एक करोड़ का इनामी था चलपति
चलपति पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। वह नक्सलियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य था और उसे देश के सबसे ख़तरनाक नक्सली कमांडरों में गिना जाता था। चलपति छत्तीसगढ़ और इसके आसपास हुए कई बड़े हमलों में शामिल रहा है। कई हमलों का वह मास्टरमाइंड भी रहा है। इससे पता चलता है कि वह कितना खूंखार था।

मौके से मिले हैं कई हथियार
सुरक्षाबलों को कई हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें SLR रायफल जैसे आधुनिक हथियार भी शामिल हैं। गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि अभी तक 16 से ज़्यादा नक्सलियों के शव मिले हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे नक्सलवाद के ख़िलाफ़ एक बड़ी कामयाबी बताया है। शाह ने ट्वीट किया, ‘नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है CRPF, SOG ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 (बाद में संख्या बढ़कर 16 हो गई) नक्सलियों को मार गिराया।

Latest articles

सुबह उठते ही फोन देखने की आदत छोड़ें गर्दन दर्द और कई समस्याओं से बचें

सुबह उठते ही फोन देखने की आदत छोड़ें गर्दन दर्द और कई समस्याओं से...

अयोध्या बायपास पर “DA POLO” मेन्स अपैरल्स स्टोर का भव्य शुभारंभ 

भेल भोपाल।अयोध्या बायपास पर “DA POLO” मेन्स अपैरल्स स्टोर का भव्य शुभारंभ,राजधानी भोपाल में...

भोपाल को—ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड कमजोर आय वर्ग के श्रमिकों को देगी लोन — शक्ति नगर ब्रांच में ऋण मेला का आयोजन

भेल भोपाल।भोपाल को—ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड कमजोर आय वर्ग के श्रमिकों को देगी लोन...

KCET और NEET UG 2025: राउंड-1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

NEET UG 2025: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने KCET और कर्नाटक NEET UG राउंड-1...

More like this

पुणे में पथराव और तनाव शिवाजी महाराज की प्रतिमा खंडित सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद का कारण

पुणे में पथराव और तनाव शिवाजी महाराज की प्रतिमा खंडित सोशल मीडिया पोस्ट बना...

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार नर्मदा नदी उफान पर, महेश्वर में घाट डूबे, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार: नर्मदा नदी उफान पर, महेश्वर में घाट...