17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीति'सुबह-सुबह किसका नाम ले लिया', स्मृति ईरानी पर बोले कांग्रेस नेता पवन...

‘सुबह-सुबह किसका नाम ले लिया’, स्मृति ईरानी पर बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता अजय राय ने बीते दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर सोनभद्र में एक बयान दिया, जिसको लेकर बीजेपी काफी हमलावर है और लगातार अजय राय से अपने बयान पर माफी मांगने के लिए कह रही है. अजय राय ने कहा था कि स्मृति ईरानी अमेठी में आती है और लटके झटके देकर चली जाती हैं. जिसके जवाब में स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुना है राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है. तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं.

ट्वीट में स्मृति ने राहुल और सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि अजय राय को अब किसी नए स्क्रिप्ट राइटर की जरूरत है. बयानों की इस लड़ाई में अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी उतर गए हैं. अजय राय के बयान पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अरे अरे अरे सुबह सुबह किसका नाम ले लिया आपने, भगवान का नाम लीजिये. आप उनका नाम लीजिये, मैं उनका नाम नहीं लूंगा. खेड़ा ने आगे कहा कि उनको बोलिए अपने मंत्रालय पर ध्यान दें. सुबह से ये सब क्या कर रही हैं.

वहीं दूसरी तरफ अजय राय सोमवार को सोनभद्र में दिए गए अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने साफ-साफ कहा है कि उन्होंने किसी भी असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया है और वह माफी कतई नहीं मांगेंगे. चंदौली में आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा कि जनता अपने नेता को इसलिए चुनती है कि वह क्षेत्र का विकास करेगा.

अजय राय ने कहा, ‘आप सुख-दुख में साथ नहीं रहेंगे, क्षेत्र का विकास नहीं करेंगे, वहां की पूरी सड़कें टूटी हुई है, कल कारखाने बंद पड़े हैं. भेल का कारखाना बंद पड़ा हुआ है, ट्रिपल आईटी का काम रुका हुआ है. जनता आपको अपने बीच में चाहती है, केवल आए और घूम कर चले जाएंगे तो उसको क्या कहा जाएगा. उसको लटके-झटके ही बोला गया है.’

पूर्व विधायक अजय राय ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हमारे यहां बोल चाल में कहा जाता है कि क्या भाई बहुत लटक के बोल रहे हैं, बहुत झटक कर बोल रहे हैं, हमारे यहां ऐसी भाषा है. उन्होंने कहा कि मैंने किसी भी तरह से असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया है, जनता आपको खोज रही है और आपका पता ही नहीं है.

2019 में अमेठी में हुआ था खेला
अमेठी सीट की बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर करते हुए राहुल गांधी को हरा दिया था. उस चुनाव में राहुल गांधी 55 हजार से अधिक वोटों से हार गए थे. इसी वजह से चर्चा है कि क्या फिर राहुल अमेठी से ही 2024 में दावेदारी पेश करने वाले हैं या नहीं? अजय राय का बयान जरूर इस ओर संकेत दे रहा है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी है.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...