18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयक्यों आत्महत्या कर रहे हैं मेडिकल स्टूडेंट्स? चौंकाने वाले हैं आंकड़े, NMC...

क्यों आत्महत्या कर रहे हैं मेडिकल स्टूडेंट्स? चौंकाने वाले हैं आंकड़े, NMC को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

Published on

लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर खुद मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। खासतौर से मेडिकल के छात्र। बीते वर्षों में देश में बढ़ते मेडिकल स्टूडेंट्स के सुसाइड के मामले चिंताजनक हैं। MBBS और PG Medical की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं के आत्महत्या के आंकड़ों ने नेशनल मेडिकल कमीशन को भी सकते में डाल दिया है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये मेडिकल स्टूडेंट्स सुसाइड क्यों कर रहे हैं? ऐसी कौन सी बातें हैं जो उन्हें परेशान कर रही हैं? इसका हल ढूंढने के लिए NMC ने बड़ा कदम उठाया है।

  • मेडिकल छात्रों की परेशानियां दूर करने के लिए NMC क्या कर रहा है?
  • देश के मेडिकल छात्रों में अवसाद और आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एक टास्ट फोर्स बनाया है। इसमें 15 सदस्य हैं।
  • टास्क फोर्स को 31 मई तक एक डिटेल रिपोर्ट तैयार करके सौंपने के लिए कहा गया है।
    इस रिपोर्ट में मेडिकल छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और आत्महत्याओं से जुड़ी जटिलताओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
  • ये प्रक्रिया पारदर्शी हो और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके, इसके लिए 31 मई तक हर महीने प्रोग्रेस रिपोर्ट भी जमा की जाएगी।
  • कार्यभार और संदर्भों के अनुसार, टास्क फोर्स मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या पर मौजूदा शोधपत्रों और आंकड़ों का अध्ययन करेगी।
  • चुनौतियों के कारणों का विश्लेषण करेगी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और आत्महत्या को रोकने के लिए साक्ष्य-आधारित रणनीतियों का प्रस्ताव भी देगी।
  • इसके अलावा, समिति उन मेडिकल कॉलेजों का दौरा भी करेगी, जहां आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं।
  • इसका अंतिम लक्ष्य मेडिकल छात्रों के बीच Mental well-being को बढ़ावा देने के लिए योग्य सिफारिशें तैयार करना है।
  • इस मिशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए टास्क फोर्स नियमित रूप से बैठकें करेगा। ये
  • बैठकें जरूरत के हिसाब से ऑनलाइन या आमने-सामने हो सकती हैं।
  • साथ ही, जरूरत के अनुसार इस समिति में विशेषज्ञों को भी शामिल किया जा सकता है।
  • इससे स्टडी में और तेजी आएगी और रिपोर्ट भी समय पर बनकर तैयार हो सकेगी।

5 साल में 119 मेडिकल स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच साल में मेडिकल की पढ़ाई करते हुए 119 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। इनमें से 64 एमबीबीएस स्टूडेंट थे और 55 मेडिकल पीजी की पढ़ाई कर रहे थे। इसके अलावा, 1166 छात्रों ने बीच में ही मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी। देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग और आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ये समस्या उन छात्रों में भी देखी जा रही है जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

आयोग द्वारा 21 फरवरी को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि “हाल के दिनों में मेडिकल छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य चिंता का विषय बना हुआ है। इसके कारण वे अवसाद और आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की एंटी-रैगिंग कमेटी द्वारा एक नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया गया है।”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...