10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलक्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में... टी20 और...

क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में… टी20 और टेस्ट के बाद वनडे में भी शिखर पर टीम इंडि

Published on

मोहाली

भारतीय टीम ने पिछले 10 साल से कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। यह सच्चाई जरूर है। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि द्विपक्षीय सीरीज में भारत के आसपास टिकना भी किसी टीम के बूते की बात नहीं है। टीम लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया को घर में जाकर टेस्ट सीरीज हरा चुकी है। टी20 और वनडे की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को भी आखिरी बार हुई सीरीज में उसके घर में जाकर भारत ने हराया था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया टेस्ट और टी20 की रैंकिंग में पहले नंबर पर बनी हुई है।

वनडे रैंकिंग में भी टॉप पर भारत
भारतीय टीम अब वनडे की आईसीसी टीम रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मोहाली में खेल गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को पीछे छोड़कर भारत रैंकिंग में टॉप पर आ गया है। टीम इंडिया के 116 पॉइंट हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान 115 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है। 111 पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर चल रही है। एशिया कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया टॉप पर था।

आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग

रैंकिंग टीम रेटिंग पॉइंट
1 भारत 116
2 पाकिस्तान 115
3 ऑस्ट्रेलिया 111
4 साउथ अफ्रीका 106
5 इंग्लैंड 105
6 न्यूजीलैंड 100
7 बांग्लादेश 94
8 श्रीलंका 92
9 अफगानिस्तान 80
10 वेस्टइंडीज 68

प्लेयर्स रैंकिंग में भी भारत ही भारत
टीम रैंकिंग के साथ ही प्लेयर्स रैंकिंग में भी भारत का ही जलवा है। टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव नंबर एक पर है। वनडे बॉलिंग रैंकिंग में मोहम्मद सिराज पहले नंबर पर काबिज हैं। टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन तो ऑलराउंडर्स में रविंद्र जडेजा नंबर-1 हैं। इसके अलावा वनडे बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं और पहले नंबर के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पंड्या का स्थान दूसरा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...