14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यरो-रो कर दुखड़ा सुनाने वाले आलोक मौर्य ने आखिर क्यों लिया यूटर्न,...

रो-रो कर दुखड़ा सुनाने वाले आलोक मौर्य ने आखिर क्यों लिया यूटर्न, ज्योति मौर्य पर लगाए आरोप लिए वापस

Published on

प्रयागराज,

यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के विवाद में अब नया मोड़ आ गया है. मीडिया के सामने रो-रो कर अपना दुखड़ा बताने वाले आलोक मौर्य ने अचानक यूटर्न ले लिया और पत्नी ज्योति मौर्य पर लगाए सभी आरोप वापस ले लिए.आलोक मौर्य के अचानक यूटर्न लेने के बाद अब मीडिया और उनके साथ सहानुभूति रखने वाले आमलोग सवाल पूछे रहे हैं कि आखिर उन्होंने आरोप वापस क्यों लिए ? हालांकि आलोक मौर्य ने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया.

जांच कमेटी के सामने हाजिर होकर वापस ली शिकायतें
बता दें कि सोमवार को आलोक मौर्य को प्रयागराज के अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद के सामने पेश होकर पत्नी ज्योति मौर्य के खिलाफ साक्ष्य पेश करने थे लेकिन उन्होंने ठीक इसके विपरीत काम किया.आलोक मौर्य आयुक्त अमृत लाल बिंद के सामने पेश हुए और जांच कमेटी के दफ्तर में करीब आधे घंटे तक मौजूद रहने के बाद लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत पत्र वापस ले ली.

कोर्ट का फैसला होगा मान्य: आलोक मौर्य
यूटर्न लेने के बाद जब उनसे ज्योति मौर्य पर लगाए गए तमाम आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, सोच-समझकर शिकायत वापस ले रहा हूं. हालांकि इस दौरान उन्होंने ये जरूर साफ कर दिया कि कोर्ट में उनके और ज्योति मौर्य के बीच जो मामला चल रहा है वो आगे भी जारी रहेगा और कोर्ट का जो भी फैसला आएगा वो उन्हें मान्य होगा.

वहीं दूसरी तरफ आलोक मौर्य के शिकायत वापस लेने के बाद ज्योति मौर्य को बड़ी राहत मिली है. पति आलोक मौर्य की शिकायत वापस लेने के बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रयागराज के कमिश्नर को भेजेगी जिसके बाद शासन यह तय करेगा कि इस मामले में आगे जांच करनी है या नहीं.

बता दें कि आलोक मौर्य ने पहले अचानक मीडिया के सामने आकर कई दस्तावेज दिखाए थे. उन्होंने रोते हुए बताया था कि ज्योति मौर्य को पढ़ा लिखा कर पीसीएस अधिकारी बनाया लेकिन पद मिलते ही पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया.

ज्योति मौर्य पर पति ने लगाए थे कई संगीन आरोप
PCS अफसर ज्योति मौर्य के पति आलोक ने कुछ महीने पहले पत्नी से अपनी जान को खतरा भी बताया था. आलोक ने सोशल मीडिया पर चैट भी शेयर की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी के संबंध गाजियाबाद में रहने वाले होमगार्ड के कमांडेंट मनीष से हैं.

दोनों मिलकर हत्या की साजिश रच रहे हैं. इस मामले में डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने जांच के आदेश दे दिए थे. इस मामले को लेकर जब होमगार्ड महकमे ने जांच शुरू की तो ज्योति ने कहा था कि वे कोर्ट में ही जवाब देंगी.इतना ही नहीं आलोक मौर्य ने पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्य के भ्रष्टाचार की शिकायत भी शासन से की थी और आरोप लगाया था कि पीसीएस अफसर बनने के बाद करोड़ों की संपत्ति बनाई है.

वहीं ज्योति मौर्य ने धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा आलोक और उसके परिवार पर दर्ज कराया था. आलोक मौर्य के यूटर्न लेने के बाद इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि उस पर कुछ दबाव होगा जिस वजह से उसने पत्नी ज्योति मौर्य पर लगाए सभी आरोप वापस ले लिए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची ज्योति मौर्य
बता दें कि बीते दिनों ज्योति मौर्य ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था. उनके वकील सत्यम सिंह ने एक अर्जी दाखिल की थी जिसमें ज्योति ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पोस्ट किए गए वीडियो, मीम्स, फर्जी न्यूज आदि को हटाने का आदेश देने की गुहार लगाई थी.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...