6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeभोपालCongress का पोस्टर देख PhonePe ने क्यों दी चेतावनी, CM शिवराज का...

Congress का पोस्टर देख PhonePe ने क्यों दी चेतावनी, CM शिवराज का दिख रहा चेहरा

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल में थे। वहां भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर छिड़ा हुआ है। इस बीच, डिजिटल पेमेंट्स कंपनी फोनपे ने अपने लोगो के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस को चेतावनी दी है। दरअसल भाजपा पर हमला करने के लिए कांग्रेस फोनपे के लोगो वाले पोस्टर में सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर लगवा रही थी। पोस्टर में लिखा गया है, ‘50% लाओ PhonePe काम कराओ।’ नीचे लिखा रहता है’Accepted Mama’। इसी से नाराज फोनपे ने कांग्रेस पार्टी को कानूनी कार्रवाई की वॉर्निंग दी है।

23 जून को मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ को टारगेट करते हुए भोपाल में ‘करप्शन नाथ’ वाले पोस्टर लगाए गए थे। इसमें उन्हें ‘वॉन्टेड’ लिखा गया। पोस्टर में क्यूआर कोड दिखाया गया और दावा किया गया कि कमलनाथ मध्य प्रदेश में कई घोटालों में वॉन्टेड हैं।

कुछ घंटे बाद उसी दिन विपक्ष ने सीएम शिवराज को टारगेट करते हुए शहर की दीवारों पर पोस्टर लगवा दिए। कांग्रेस ने इन पोस्टरों की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस पोस्टर में भी क्यूआर कोड है और शिवराज सिंह चौहान का चेहरा दिखाई देता है। बाद में PhonePe ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसका लोगो पोस्टर से हटाया जाना चाहिए। फोनपे ने लिखा, ‘फोनपे अपने ब्रांड लोगो के तीसरी पार्टी द्वारा अनाधिकृत इस्तेमाल पर आपत्ति जताता है, वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक। हम किसी भी राजनीतिक प्रचार या पार्टी से नहीं जुड़े हैं।’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this