26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने क्यों दिखाया मुक्का, भारत यात्रा में शामिल हुईं बॉक्सर...

राहुल गांधी ने क्यों दिखाया मुक्का, भारत यात्रा में शामिल हुईं बॉक्सर स्वीटी बूरा

Published on

दौसा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान हर दिन कुछ नई तस्वीरें सामने आती हैं। राहुल की यात्रा में अलग-अलग क्षेत्र की कई हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। बीते दिनों आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की तस्वीर भी सामने आई थी। अब राहुल के साथ बॉक्सिंग का पोज देते हुए एक लड़की की तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर है बॉक्सर स्वीटी बूरा की। आइए जानते हैं कौन हैं स्वीटी बूरा

राहुल गांधी की दौसा में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा और बॉक्सर स्वीटी बूरा शामिल हुए। तीनों ने बॉक्सिंग पंच का पोज देते दिए। राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुईं बॉक्सर स्वीटी बूरा का जन्म 10 जनवरी 1993 को हरिणाया के ग्रामीण हिसार में एक किसान परिवार के यहां हुआ। 2009 में अपने पिता के आग्रह पर बॉक्सिंग में जाने से पहले स्वीटी बूरा राज्य स्तर की कबड्डी खिलाड़ी थीं।

​बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता हैं स्वीटी बूरा
बीते नवंबर में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वीटी बूरा ने गोल्ड मेडल जीता था। ये चैंपियनशिप जॉर्डन में हुई थी। इससे पहले स्वीटी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्‌डी टीम के कप्तान दीपक हुड्‌डा पति-पत्नी हैं। इसी साल जुलाई के महीने में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...