नई दिल्ली
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत आज दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जैसे ही उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमें आग लग गई। इस दौरान कई गाड़ियों दुर्घटनाग्रस्त कार के पास से गुजरती चली गईं। कुछ लोग वीडियो बनाकर चले गए। लेकिन कुछ ऐसे भी मसीहा थे जो वहां से गुजर थे और पंत को कार से निकालकर उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। आम तौर पर दिल्ली जैसे शहरों में इस तरह की दुर्घटना में दुर्घटनास्थल पर रुकते तक नहीं हैं। लेकिन ऋषभ की कार की दुर्घटना होने के बाद वहां से गुजर रहे लोग न केवल रुके बल्कि उन्हें कंबल ओढ़ाते दिखे। ये लोग रोड के मसीहा थे। जिस तरह ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई और उस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने जिस तत्परता से उन्हें जलती कार से निकाला वो सलाम के काबिल हैं।
ऐसे लोगों को सलाम है
सुबह के वक्त हुई इस घटना में ऋषभ की कार में जबरदस्त आग लग गई थी। इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें कुछ लोगों को पंत को उठाते हुए और उन्हें कंबल देते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान पंत के मुंह और नाक से खून बहता भी दिख रहा है। लोग उन्हें कंबल से लपेट रहे हैं। आम तौर दिल्ली-एनसीआर के लोग ऐसी दुर्घटना के बाद कार नहीं रोकते हैं। यहां तक की घंटों घायल लोग रोड पर पड़े रहते हैं। लेकिन पंत को बचाने के लिए लोग दौड़ पड़े। उन्हें उठाया और नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।
कंबल लपेटते और मफलर देते लोग
दुर्घटना के बाद के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसमें पंत को लोग घेरे हुए हैं। उनसे हाल पूछते हैं। उसके बाद उन्हें कंबल के साथ-साथ मफलर भी दे रहे हैं। चूकि इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त काफी ठंड पड़ रही है तो लोगों ने पंत को ठंड से भी बचाया। लोगों ने जिस तरीके से इस घटना में तत्परता दिखाई वो वाकई काबिलेतारीफ है। ऐसे लोगों को ही धरती का मसीहा कहा जाता है। इन लोगों के काम से एकबार फिर ये भरोसा जागा है कि ऐसी दुर्घटनाओं में मानवता मदद करती है।
https://twitter.com/i/status/1608713834847666176
गौरतलब है कि ऋषभ पंत बंग्लादेश में टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद देश लौटे थे। वह नए साल पर अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए देहरादून जा रहे थे। तभी तड़के पांच बजे के करीब उनकी गाड़ी रोड डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही उनकी कार में जबरदस्त आग लग गई। इस दौरान पंत वहां से गुजर रहे लोगों की मदद के जरिए कार से निकल पाए। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। अभी उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।
