17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यगहलोत सरकार क्यों खोल रही इंग्लिश मीडियम स्कूल , भारत जोड़ो यात्रा...

गहलोत सरकार क्यों खोल रही इंग्लिश मीडियम स्कूल , भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने खोला राज

Published on

अलवर

राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर राज्य सरकार की योजनाओं की तारीफ की है। वहीं इस मुद्दे पर बीजेपी को भी जमकर घेरा। राहुल गांधी ने यहां कहा कि बीजेपी के नेता अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए। हिंदी और अन्य भाषाओं की बात करते हैं, लेकिन भाजपा नेता नहीं चाहते कि देश में गरीब और मजदूर का बेटा इंग्लिश पढ़ कर आगे बढ़े। विदेशों में पढ़ लिखकर अमेरिका ब्रिटेन कनाडा फ्रांस सहित अन्य देशों में जाकर अंग्रेजी में उसे प्रतिस्पर्धा करें और उन्हें मुकाबले में परास्त कर सके। भाजपा नेता अमित शाह सहित सभी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन गरीब और मजदूर का बेटे या बेटी को इंग्लिश में नहीं पढ़ने देना चाहते। राजस्थान सरकार की ओर से 17000 अंग्रेज इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर गरीब और मजदूर के बेटे बेटियों को इंग्लिश पढ़ने का अधिकार दिया है।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपने संबोघन को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। आपको गाली देनी है तो गाली दो नफरत करना है तो नफरत करो। आपके बाजार नफरत का है मेरी दुकान मोहब्बत की है। राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, भीमराव अंबेडकर, नेहरू और आजाद ऐसे सभी नेताओं ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उन्हें काफी कुछ सीखने को और देखने को मिला है। लोगों से बात करने का मौका मिला है जब वह महाराष्ट्र में थे तो उन्हें किडनी के जैसे गंभीर बीमारी पीड़ित मरीज मिले, जिनके पास ऑपरेशन कराने और इलाज के लिए पैसा नहीं था । लेकिन राजस्थान में चिरंजीवी योजना की वजह से फ्री में इलाज हो रहा है। लोगों को इसका फायदा मिल रहा है।

मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम गहलोत को दी सलाह
गहलोत सरकार की महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन देने और ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की सराहना की है। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सलाह दी है कि उनकी जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेकर राजस्थान की पूरी सरकार और कैबिनेट सड़कों पर चलकर जनता के बीच में जाए। उन्होंने कहा कि महीने में एक बार राजस्थान की पूरी कैबिनेट, जिसमें 30 मंत्री हैं । 30 दिनों की यात्रा करें।

आम कार्यकर्ताओं को संगठन में दें बड़ी जगह
उन्होंने कहा कि जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान होगा और सरकार और पार्टी को भी इसका फायदा होगा। साथ ही नेताओं को बीपी शुगर जैसी बीमारियों से निजात मिलेगी। गांधी ने कहा कि आम कार्यकर्ताओं को और पंच,सरपंच और संगठन में काम करने वाले लोगों को आगे आने दिया जाए। उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाया जाए जिससे पार्टी मजबूत होगी।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...