8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिगुजरात पर AAP क्यों कर रही है फोकस, मोदी-शाह के गढ़ में...

गुजरात पर AAP क्यों कर रही है फोकस, मोदी-शाह के गढ़ में क्यों उमड़ रही भीड़?

Published on

अहमदाबाद

2022 के अंत में देश के दो राज्‍यों में वि‍धानसभा चुनाव होने हैंं। देश के दो राज्‍यों की सत्‍ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात पर अधिक फोकस कर रही है। पार्टी के संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल खूब दौरे कर रहे हैं। वे अपने दौरों में राज्‍य की सत्‍ता पर 27 साल से काबिज बीजेपी पर खूब हमले भी कर रहे हैं। केजरीवाल आम तौर पर अपने कार्यक्रमों में कहते हैं क‍ि मुझे राजनीत‍ि नहीं आती लेक‍िन गुजरात के दौरों में वह उन सभी व‍िषयों को उठा रहे हैं, ज‍िनसे बीजेपी को असहज क‍िया जा सके लेक‍िन अहम सवाल यह है क‍ि गुजरात पर ज्‍यादा फोकस क्‍यों?

गुजरात में डालेंगे डेरा
एनबीटी ऑनलाइन को मि‍ली जानकारी के अनुसार आने वाले द‍िनों में केजरीवाल के दौरे लंबे प्रवास में बदल जाएंगे। वह गुजरात में एक दो नहीं बल्‍क‍ि पांच से छह द‍िन तक लगतार रुकेंगे और द‍िल्‍ली मॉडल को गुजरात में पेश करेंगे। केजरीवाल ने अब गुजरात में आकर दर्जनभर से अध‍िक गारंटी का ऐलान कि‍या है। इसमें सबसे ताजा ऐलान पुरानी पेंशन स्‍कीम का है। केजरीवाल ने वडोदरा में बीजेपी सरकार को मौका देते हुए कहा आप कर दीज‍िए नहीं तो हम करेंगे।

गुजरात में हैं सि‍सोद‍िया
अरविंद केजरीवाल के जून‍ियर और ड‍िप्‍टी सीएम मनीष स‍िसोद‍िया पहले से गुजरात में छह दि‍वसीय यात्रा पर हैं। बुधवार रात को तलोड और प्रांतिज की जनसभा में देर रात जब अच्‍छा जनसमूह आया तो मनीष ने कहा क‍ि केजरीवाल की क्रांति से आज गुजरात का हर गांव और कस्बा जुड़ रहा है। बीजेपी की राजनीति सिर्फ झूठ और दोस्तवाद पर टिकी है। सि‍सोद‍िया यहीं पर नहीं रुके और बीजेपी के मुख्‍य नारे पर प्रहार क‍िया और कहा क‍ि डबल इंजन नहीं बल्‍क‍ि डबल लूट की सरकार है।

कांग्रेस का वोट टूटेगा?
गुजरात की राजनीत‍ि पर पैनी नजर रखने वाले राजनीत‍िक विश्‍लेषक डॉ. जयेश शाह कहते हैं क‍ि आप गुजरात के लोगों को अच्छी लगने लगी है यह कहना अभी जल्‍दबाजी होगी। उन्‍होंने कहा क‍ि आप कांग्रेस के वोट झटकेगी। सूरत और गांधीनगर समेत तमाम जगह पर नगर नि‍गमों के चुनाव में यह हो चुका है। शाह ने कहा मेरी द‍िलचस्‍पी इस बात में है क‍ि इस बार गुजरात का मुस्‍लि‍म मतदाता कैसे रिएक्‍ट करेगा? उन्‍होंने कहा कि आप की सभाओंं और लोगों की अच्‍छी संख्‍या वोट में तब्‍दील होगी, इसमें अभी स्‍पष्‍टता नहीं है। लोग सुनने आ रहे हैं। आप लोगों को खींच पा रही है। यह पहली सफलता है। शाह ने शायद ये इसलि‍ए है क‍ि आप कम्‍युन‍िटी को टारगेट कर रही है। उनके बीच जा रही है। इससे सफलता मि‍ल रही है। शाह कहते हैं, हि‍माचल में कांग्रेस उतनी कमजोर नहीं है ज‍ितनी गुजरात में है तो आप कांग्रेस का वोट बैंक अधि‍क झटकेगी।

हि‍माचल में हि‍म इफेक्‍ट
2017 की बाात करें तो हि‍माचल प्रदेश में पि‍छली बार चुनाव जल्‍दी हो गए थे। 7 नवंबर को वोट डाले गए थे, हालांक‍ि मतगणना एक साथ हुई थी। ऐसा इसलि‍ए हुआ था, क्‍योंक‍ि हि‍माचल एक पर्वतीय राज्‍य है। और नवंबर के आखि‍र में बर्फबारी शुरू हो जाती है। गुजरात में दूसरे चरण की वोट‍िंंग 14 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद भी आप का फोकस गुजरात पर अधि‍क है। इस बार यह भी संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है क‍ि गुजरात में हि‍माचल के साथ चुनाव हों, हालांक‍ि कुछ एक्‍सपर्ट इसे कायसबाजी करार दे रहे हैं लेकि‍न लंबे समय से एक पार्टी के सत्‍ता में होने और लोगों के अच्‍छे रुख के चलते आप को गुजरात में बेहतर परि‍णाम की आस है। इसी के चलते केजरीवाल, मनीष स‍िसोदि‍या ह‍िमाचल से अध‍िक गुजरात के दौरे कर रहे हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...